Site icon AB News.Press

Influencer Sweet Jannat : स्वीट जन्नत का 19 मिनट 34 सेकंड का आपत्तिजनक वीडियो…! ट्रोलिंग, आलोचना और मानसिक तनाव के बीच चर्चित इंफ्लुएंसर को लेकर आया एक और Video…यहां देखें

Influencer Sweet Jannat's 19-minute, 34-second, offensive video...! Amidst trolling, criticism, and mental stress, another video has surfaced featuring the popular influencer... watch it here.

Influencer Sweet Jannat

मेघालय, 04 दिसंबर। Influencer Sweet Jannat : सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर लोकप्रिय क्रिएटर स्वीट जन्नत हाल ही में एक बड़े विवाद में फंस गईं, जब इंटरनेट पर 19 मिनट 34 सेकंड का एक आपत्तिजनक वीडियो तेजी से वायरल होने लगा। यह वीडियो उनके नाम और चेहरे से जोड़कर फैलाया गया, जिसके बाद उन्हें भारी ट्रोलिंग, आलोचना और मानसिक तनाव का सामना करना पड़ा।

जांच में सामने आया कि यह वीडियो पूरी तरह AI-जनरेटेड डीपफेक था, जिसमें उनके चेहरे की फर्जी प्रोसेसिंग कर उन्हें बदनाम करने की कोशिश की गई थी। विशेषज्ञों ने पुष्टि की कि वीडियो असली नहीं था और इसे अत्याधुनिक AI टूल्स की मदद से तैयार किया गया था।

लगातार गलत आरोपों और मानसिक दबाव के बीच स्वीट जन्नत ने एक स्पष्टीकरण वीडियो जारी किया, जिसमें उन्होंने सच्चाई बताई और लोगों से अफवाहों पर विश्वास न करने की अपील की। यह वीडियो कुछ ही समय में 16 मिलियन से अधिक व्यूज पार कर गया और देशभर में डीपफेक तकनीक के दुरुपयोग पर नई चर्चा शुरू हो गई।

सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं, क्रिएटर्स और साइबर विशेषज्ञों ने इस घटना को AI तकनीक की खतरनाक संभावनाओं का बड़ा उदाहरण बताया और सख्त साइबर सुरक्षा नियमों की मांग की है।

अब सामने आया कुबूलनामा, आरोपियों ने स्वीट जन्नत से मांगी माफी

ताज़ा घटनाक्रम में वही दो लड़के अब एक वीडियो में नजर आ रहे हैं, जिसमें वे स्वीट जन्नत से माफी मांगते हुए पूरी सच्चाई बताते हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। वीडियो में दोनों युवक स्वीकार करते हैं कि उन्होंने AI का इस्तेमाल करके एक फर्जी वीडियो बनाया, जो वीडियो वायरल हो गया और इसका नुकसान स्वीट जन्नत की छवि को हुआ। वे जन्नत को अपनी ‘बहन’ बताते हुए माफी मांगते हैं।

 

 

 

 
Exit mobile version