Site icon AB News.Press

Naxalite Killed : दंतेवाड़ा-बीजापुर बॉर्डर पर भीषण मुठभेड़…! केशकुतुल के जंगलों में सुबह से जारी फायरिंग…कई माओवादियों के मारे जाने की आशंका

Naxalite Killed: Fierce encounter on the Dantewada-Bijapur border! Firing continues in the forests of Keshkutul since morning... Reports of 3 Naxalites killed.

Naxalite Killed

दंतेवाड़ा/बीजापुर, 03 दिसंबर। Naxalite Killed : दंतेवाड़ा और बीजापुर की सीमा से लगे भैरमगढ़ क्षेत्र के केशकुतुल के घने जंगलों में शनिवार सुबह से सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ जारी है। प्रारंभिक सूत्रों के अनुसार, एनकाउंटर में 3 माओवादियों के ढेर होने की खबर है, हालांकि सुरक्षा एजेंसियों की ओर से अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

जानकारी के मुताबिक, दंतेवाड़ा से आज सुबह निकली पुलिस टीम जैसे ही केशकुतुल इलाके में पहुंची, जवानों और नक्सलियों के बीच भिड़ंत हो गई। दोनों ओर से रुक-रुककर फायरिंग जारी है और स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। फिलहाल किसी भी प्रकार के नुकसान या हताहतों के बारे में स्पष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं है।

नक्सल मोर्चे पर सुरक्षा बलों का बड़ा अभियान जारी

बस्तर में नक्सलवाद के खिलाफ इन दिनों लगातार कार्रवाई जारी है। हाल ही में बटालियन के बारसे देवा, पापाराव, केसा समेत कई नक्सलियों के आत्मसमर्पण की चर्चाएँ तेज थीं। इसी सिलसिले में चैतू अपने 10 साथियों के साथ जगदलपुर में आत्मसमर्पण कर चुका है।

इन आत्मसमर्पणों के बाद पिछले 15 दिनों से सुरक्षा एजेंसियों ने जंगलों में अनुकूल माहौल बनाते हुए अभियान को धीमा किया था, ताकि बाकी नक्सली भी सामने आएं। लेकिन जब बटालियन से आत्मसमर्पण को लेकर कोई सकारात्मक संकेत नहीं मिला और संपर्क टूट गया, तब एजेंसियों के निर्देश पर फिर से बड़े पैमाने पर संयुक्त अभियान तेज किया गया है। इसी संयुक्त अभियान के दौरान केशकुतुल के जंगल में आज की मुठभेड़ हुई है। सुरक्षा बलों ने क्षेत्र में कॉम्बिंग ऑपरेशन और बढ़ा दिया है और स्थिति पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

Exit mobile version