Site icon AB News.Press

India-South Africa ODI : रायपुर में रोमांचक मुकाबला…! कोहली–ऋतुराज के शतक गए बेकार…मार्करम–ब्रेविस ने भारत से छीनी जीत…सीरीज 1-1 से बराबर

India-South Africa ODI: A thrilling contest in Raipur...! Kohli and Ruturaj's centuries went in vain...Markram and Brevis snatched victory from India...Series tied 1-1

India-South Africa ODI

रायपुर, 03 दिसंबर। India-South Africa ODI : रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में बुधवार को खेले गए दूसरे वनडे में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 3 विकेट से हराकर 3 मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर ली। भारत ने विराट कोहली और ऋतुराज गायकवाड़ के शानदार शतकों की बदौलत 358/5 का विशाल स्कोर खड़ा किया था, लेकिन अफ्रीकी बल्लेबाजों ने रिकॉर्ड चेज करते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया।

साउथ अफ्रीका की शानदार रन-चेज परफॉर्मेंस

359 रन जैसे मुश्किल लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत खराब रही। क्विंटन डिकॉक (8) जल्द आउट हुए, लेकिन एडेन मार्करम ने कप्तानी पारी खेली। उन्होंने 98 गेंदों पर 110 रनों की शतकीय पारी खेलकर टीम को जीत की राह पर ला खड़ा किया। टेम्बा बावुमा (46) ने भी उपयोगी साथ दिया। मार्करम के आउट होने के बाद मैथ्यू ब्रीट्जके और डेवाल्ड ब्रेविस ने तेज बल्लेबाजी कर मैच का रुख अफ्रीका की ओर मोड़ा। ब्रेविस ने 34 गेंदों पर 54 रनों की आतिशी पारी खेली, जबकि ब्रीट्जके ने 48 रन बनाए। अंतिम ओवरों में दबाव के बावजूद अफ्रीकी बल्लेबाजों ने लक्ष्य हासिल कर शानदार जीत दर्ज की।

कोहली–ऋतुराज ने बरपाया कहर

भारत की शुरुआत धमाकेदार रही, हालांकि रोहित 14 और यशस्वी जायसवाल 22 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद विराट कोहली और ऋतुराज गायकवाड़ ने पारी को संभाला और 195 रनों की विशाल साझेदारी की।

ऋतुराज गायकवाड़

विराट कोहली

केएल राहुल ने 66* रन और रवींद्र जडेजा ने 24* रन की पारी खेलकर भारत को 358 तक पहुंचाया। अफ्रीका की ओर से मार्को जानसेन ने 2 विकेट लिए, जबकि एनगिडी और बर्गर को 1-1 सफलता मिली।

टीम इंडिया में कोई बदलाव नहीं, बावुमा की वापसी

भारत ने वही टीम उतारी जिसने रांची में पहला मुकाबला जीता था। दूसरी ओर, दक्षिण अफ्रीका में कप्तान टेम्बा बावुमा वापसी कर रहे थे। रोहित शर्मा लगातार 20वीं बार टॉस हारे—ये अपने आप में एक रिकॉर्ड जैसा ही है।

H2H: इंडिया बनाम साउथ अफ्रीका

रांची में भारत की जीत

पहले वनडे में भारत ने 350 के टारगेट को डिफेंड करते हुए 17 रन से जीत हासिल की थी। कोहली (135), रोहित (57) और राहुल (60) ने भारत की जीत में बड़ा योगदान दिया था।

सीरीज का शेड्यूल

Exit mobile version