Site icon AB News.Press

CMUD Scheme : छत्तीसगढ़ में शहरी विकास की बड़ी छलांग…! 13 नगर निगमों में 429 करोड़ के आइकॉनिक प्रोजेक्ट मंजूर…किस शहर में क्या काम…? यहां देखें पूरी List

CMUD Scheme: A major leap forward for urban development in Chhattisgarh! Iconic projects worth 429 crore rupees approved in 13 municipal corporations… What work is underway in which city? See the full list here.

CMUD Scheme

रायपुर, 02 दिसंबर। CMUD Scheme छत्तीसगढ़ के शहरों को आधुनिक, सुंदर और स्मार्ट बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के तहत राज्य के 13 नगर निगमों में 429 करोड़ 45 लाख रुपये के 26 आइकॉनिक विकास कार्यों को मंजूरी दी गई है। मरीन ड्राइव विस्तार से लेकर हाईटेक बस स्टैंड, गौरव पथ, ऑडिटोरियम, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, सड़क चौड़ीकरण, रिवर फ्रंट डेवलपमेंट और जलापूर्ति सुदृढ़ीकरण जैसे बड़े प्रोजेक्ट इसमें शामिल हैं।

यह योजना इस साल शुरू की गई है और पहले चरण में इसे राज्य के 14 नगर निगमों में लागू किया गया है। इसके लिए सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में 500 करोड़ रुपये का विशेष बजट निर्धारित किया है।

मुख्यमंत्री का विज़न

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि नगरोत्थान योजना शहरों की अधोसंरचना में बड़ा परिवर्तन लाएगी। नागरिक केंद्रित सुविधाओं और सतत विकास को ध्यान में रखकर यह योजना तैयार की गई है। यह शहरों की सूरत और सीरत दोनों बदल देगी। उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने बताया, इस योजना में ऐसे आइकॉनिक प्रोजेक्ट शामिल किए जा रहे हैं, जो शहर के विकास का मॉडल बनेंगे। यातायात सुगमता, सुंदरता, स्वच्छता और आधुनिक जीवनशैली, यह इसके प्रमुख लक्ष्य हैं।

किस शहर में क्या काम मंजूर?

रायपुर को 91.27 करोड़

रायगढ़ को 64.66 करोड़

बिलासपुर को 57.92 करोड़

कोरबा को 36.55 करोड़

धमतरी को 24.64 करोड़

जगदलपुर को 19.95 करोड़

बीरगांव को 24.75 करोड़

चिरमिरी को 14.84 करोड़

अंबिकापुर को 13.99 करोड़

भिलाई-चरोदा को 29.43 करोड़

दुर्ग को 9.84 करोड़

रिसाली को 17.33 करोड़

योजना के तहत बनने वाले प्रमुख आइकॉनिक कार्य

जिले की समिति करेगी मॉनिटरिंग

प्रत्येक जिले में कलेक्टर की अध्यक्षता में समिति बनाई गई है, जो नियमित समीक्षा, गुणवत्ता नियंत्रण, समय सीमा में कार्य पूर्ण सुनिश्चित करेगी। छत्तीसगढ़ सरकार का यह कदम शहरों में अधोसंरचना को नई दिशा देगा। यह योजना राज्य के शहरी जीवन को सुरक्षित, आधुनिक, सुंदर और विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस करने की ओर एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

Exit mobile version