Site icon AB News.Press

Women’s Cricket All-Rounder : क्रिकेट जगत से धमाकेदार खबरें…! महिला टीम की स्टार ऑलराउंडर ने अपनी गर्लफ्रेंड से की सगाई…मचा हुआ है भूचाल

Women's Cricket All-Rounder: Shocking news from the cricket world! The women's team's star all-rounder got engaged to her girlfriend...causing a stir.

Women's Cricket All-Rounder

नई दिल्ली, 01 दिसंबर। Women’s Cricket All-Rounder : भारतीय क्रिकेट में इस वक्त साउथ अफ्रीका की वजह से भूचाल मचा हुआ है। टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप कर भारत को चौंकाने के बाद, साउथ अफ्रीका की महिला टीम की स्टार ऑलराउंडर क्लोई ट्रायन ने अपने निजी जीवन की भी बड़ी खबर देकर क्रिकेट और सोशल मीडिया दोनों में हलचल मचा दी है।

क्लोई ट्रायन ने की सगाई

क्लोई ट्रायन ने अपनी गर्लफ्रेंड मिशेल नेटिवेल से सगाई की। मिशेल जिम्बाब्वे की पॉपुलर इन्फ्लुएंसर और कंटेंट क्रिएटर हैं।इंस्टाग्राम पर 29 नवंबर को ट्रायन ने सगाई की तस्वीरें शेयर की और फैंस के साथ खुशी की जानकारी साझा की। सगाई की तस्वीरों में ट्रायन घुटनों के बल बैठकर मिशेल को प्रपोज करती और फिर सगाई की रिंग पहनाती नजर आई। ट्रायन ने इंस्टाग्राम के अलावा अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी तस्वीरें साझा कीं।

सोशल मीडिया और फैंस की प्रतिक्रिया

क्लोई ट्रायन की सगाई की खबर ने उनके पुरुष फैंस का दिल तोड़ दिया और सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई। फैंस उनकी खुशी की बधाई दे रहे हैं और इस सगाई को क्रिकेट की दुनिया की रोमांचक खबर के रूप में देख रहे हैं।क्लोई ट्रायन की सगाई की यह खबर न सिर्फ उनके निजी जीवन की खुशियों को उजागर करती है, बल्कि साउथ अफ्रीका महिला क्रिकेट की स्टार ऑलराउंडर के रूप में उनके प्रभाव को भी दर्शाती है।

क्लो ट्रायोन की क्रिकेट करियर की झलक

साउथ अफ्रीका के लिए 3 टेस्ट, 124 ओडीआई और 113 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। विमेंस टेस्ट मैचों में 23.80 की औसत से 119 रन और 4 विकेट। ओडीआई में 62 विकेट, जिसमें एक पारी में पांच विकेट भी शामिल। रन की औसत 39.74। 2292 रन बनाए, जिसमें 14 अर्धशतक शामिल। टी20 इंटरनेशनल में 1283 रन और 39 विकेट।

क्लो ट्रायोन उस साउथ अफ्रीकी टीम का हिस्सा थीं, जिसने हालिया आईसीसी विमेंस क्रिकेट वर्ल्ड (Women’s Cricket All-Rounder) कप 2025 में फाइनल खेला, लेकिन भारतीय टीम के हाथों 52 रनों से हार गई।

Exit mobile version