Site icon AB News.Press

DGP–IG Conference : रायपुर एयरपोर्ट पहुंचे PM नरेंद्र मोदी…! CM साय और अमित शाह ने किया भव्य स्वागत…सुरक्षा रणनीतियों पर होगा बड़ा विमर्श

DGP-IG Conference: PM Narendra Modi arrives at Raipur Airport...! CM Sai and Amit Shah give him a grand welcome... A major discussion on security strategies will take place.

DGP-IG Conference

रायपुर, 29 नवंबर। DGP–IG Conference : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी IIM रायपुर में हो रही तीन दिन की DGP-IG कॉन्फ्रेंस के दूसरे दिन शामिल होने के लिए नवा रायपुर पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री मोदी का स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वागत किया, इस दौरान उनके साथ गृह मंत्री अमित शाह मौजूद रहे।

नारकोटिक्स और संगठित अपराध पर 360 डिग्री प्रहार की जरूरत

बता दे कि, डीजीपी-आईजी सम्मेलन के पहले दिन गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को सुरक्षा एजेंसियों को संबोधित करते हुए कहा कि देश में नारकोटिक्स, संगठित अपराध और कट्टरता के खिलाफ अब ‘360 डिग्री प्रहार’की जरूरत है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि केंद्र सरकार इन चुनौतियों को जड़ से समाप्त करने के लिए व्यापक और समन्वित रणनीति पर काम कर रही है।

अगली कांफ्रेंस से पहले नक्सलवाद समाप्त करने का लक्ष्य

अमित शाह ने दावा किया कि सरकार की सख़्त नीति और निरंतर अभियान के चलते नक्सलवाद अपने अंतिम दौर में है। उनका कहना था कि, अगली DGP/IGP कॉन्फ्रेंस से पहले नक्सलवाद का पूर्ण अंत दिखाई देगा। उन्होंने यह भी बताया कि नक्सलवाद, उग्रवाद और कट्टरता के खिलाफ कार्रवाई तेज़ी से जारी है।

सम्मेलन में प्रधानमंत्री की मौजूदगी

रायपुर में चल रहे इस महत्वपूर्ण सुरक्षा सम्मेलन में आज और कल कुल छह सत्र आयोजित होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी सम्मेलन में शामिल होंगे और शीर्ष पुलिस अधिकारियों के साथ सुरक्षा रणनीतियों पर विचार-विमर्श करेंगे।

देश को तीन बड़े नशों से मुक्त करने की दिशा में संकेत

अमित शाह ने यह भी संकेत दिया कि केंद्र सरकार जल्द ही देश को तीन बड़े नशों, ड्रग्स, जुआ-सट्टा और डिजिटल एडिक्शन से मुक्त करने के लिए व्यापक योजना लागू कर सकती है। हालांकि विस्तृत घोषणा बाद में की जाएगी।

काउंटर टेररिज़्म और जन–आंदोलन पर फोकस

पहले दिन के सत्र में काउंटर टेररिज़्म, जनता की भूमिका, और समाज को सुरक्षा अभियानों से जोड़ने पर विशेष चर्चा हुई। शाह ने कहा कि आतंकवाद और संगठित अपराध के खिलाफ केवल सरकारी एजेंसियों की नहीं, बल्कि समाज की सामूहिक भागीदारी भी जरूरी है।

भारतीय पुलिस को ‘दुनिया की सबसे आधुनिक’ बनाने पर जोर

गृह मंत्री ने पुलिस तंत्र के आधुनिकीकरण (DGP-IG Conference) पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि लक्ष्य है कि भारतीय पुलिस को ‘दुनिया की सबसे आधुनिक पुलिस फोर्स बनाया जाए, जिसके लिए टेक्नोलॉजी, प्रशिक्षण, इंटेलिजेंस, और इन्फ्रास्ट्रक्चर को नई ऊँचाइयों पर ले जाया जाएगा।
Exit mobile version