Site icon AB News.Press

Paddy Purchase Festival : भिट्ठी कला में सुचारू और पारदर्शी धान खरीदी, किसानों ने जताया भरोसा

Paddy Purchase Festival: Farmers express confidence in smooth and transparent paddy procurement at Bhitti Kala

Paddy Purchase Festival

रायपुर, 25 नवंबर। Paddy Purchase Festival : प्रदेश में इस वर्ष धान खरीदी तिहार पूरी पारदर्शिता, सुगमता और बेहतर व्यवस्थाओं के साथ आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में धान उपार्जन केंद्रों में किसानों की सुविधा के लिए आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं, जिसके सकारात्मक परिणाम ग्रामीण स्तर पर स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं।

सरगुजा जिले की ग्राम पंचायत भिट्ठी कला के आदिमजाति सहकारी मर्यादित समिति मेंड्राकला में धान विक्रय के लिए पहुंचे किसानों ने खरीदी व्यवस्था को सराहनीय बताया। किसानों ने कहा कि इस वर्ष की व्यवस्था पहले से अधिक सुव्यवस्थित और सरल है।

किसान बनकेश्वर राम ने बताया कि सरकार द्वारा निर्धारित 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान समर्थन मूल्य से किसानों को वास्तविक लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि उपार्जन केंद्र में नमी परीक्षण, तुलाई और अन्य प्रक्रियाएँ तेज और सहज थीं, जिससे उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई।

उपार्जन केंद्र में बारदाना उपलब्धता, त्वरित भुगतान, पारदर्शी प्रक्रियाएँ और जिला प्रशासन की सतत निगरानी जैसी व्यवस्थाओं से किसानों का विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है। किसानों ने सरकार की किसान-हितैषी नीतियों को ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए लाभदायक बताते हुए आभार व्यक्त किया।

Exit mobile version