Site icon AB News.Press

Awas Mela 2025 : रायपुर में घर का सपना अब पूरा होगा…! 1% स्पॉट बुकिंग…बैंक लोन…साइट विजिट…आवास मेला में मिलेगी हर सुविधा

Awas Mela 2025: Your dream of owning a home in Raipur will now be fulfilled! 1% spot booking, bank loans, site visits, and every amenity will be available at the Awas Mela.

Awas Mela 2025

रायपुर, 22 नवंबर। Awas Mela 2025 : राजधानी रायपुर के बीटीआई ग्राउंड, शंकर नगर में 23 से 25 नवंबर 2025 तक छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड द्वारा आयोजित होने जा रहा राज्य स्तरीय आवास मेला 2025 हजारों परिवारों के लिए घर का सपना पूरा करने का बड़ा अवसर लेकर आ रहा है। विभागीय मंत्री ओपी चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी आधिकारिक घोषणा की। इस मेले में सभी हाउसिंग स्कीम के बारे में वन-स्टॉप जानकारी मिलेगी, जिसमें 1% डिस्काउंट पर स्पॉट बुकिंग, ऑन-स्पॉट साइट विज़िट और बैंक लोन में मदद शामिल है। यह पहली बार है जब घर खरीदने से लेकर लोन तक की पूरी सुविधा एक ही मंच पर उपलब्ध कराई जा रही है।

हाउसिंग बोर्ड बना कर्जमुक्त

आवास एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बताया कि 2023 में सरकार की बागडोर संभालते समय हाउसिंग बोर्ड पर 790 करोड़ रुपये का भारी कर्ज था। पिछले वर्ष एकमुश्त भुगतान कर बोर्ड को पूरी तरह कर्जमुक्त किया गया। साथ ही 10,000 से अधिक पुराने घर जो वर्षों से बिना बिके थे, उन्हें OTS-2 योजना के तहत बेचा गया, जिससे बोर्ड आर्थिक रूप से मजबूत हुआ।

इतिहास का सबसे बड़ा विस्तार

गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव ने बताया, इस वर्ष बोर्ड इतिहास का सबसे बड़ा विस्तार कर रहा है। 22 जिलों में 2,060 करोड़ के नए आवासीय प्रोजेक्ट। पिछले 5 वर्षों में बोर्ड का कारोबार 250 करोड़ था। इस वर्ष 600 करोड़ का रिकॉर्ड बिजनेस यह बढ़ता विश्वास बोर्ड की सबसे बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

मेले में BIS, वास्तु और रिन्यूएबल एनर्जी के स्टॉल

इस मेले में घर खरीदने और बनाने से जुड़ी सभी जानकारी मिलेगी, जिसमें BIS (ब्यूरो ऑफ़ इंडियन स्टैंडर्ड्स), वास्तु एक्सपर्ट, रिन्यूएबल एनर्जी सॉल्यूशन और हाउसिंग स्कीम बुकिंग और एप्लीकेशन काउंटर शामिल हैं। यह आयोजन घर खरीदने वालों के लिए वन-स्टॉप सॉल्यूशन साबित होगा।

रजत जयंती वर्ष में 2,000 करोड़ की नई परियोजनाओं का शुभारंभ

छत्तीसगढ़ की स्थापना की 25वीं सालगिरह के मौके पर, ₹2,000 करोड़ की नई हाउसिंग स्कीम लॉन्च की जाएंगी। इनमें से 70% घर EWS/LIG कैटेगरी के लिए रिज़र्व होंगे। स्पॉट बुकिंग करने वालों को खास तोहफ़े भी दिए जाएंगे। सस्ते घरों को बढ़ावा देने के लिए इस कदम को ऐतिहासिक माना जा रहा है।

राज्योत्सव-2025 में जनता का जोरदार समर्थन

दरअसल, राज्योत्सव के दौरान हाउसिंग बोर्ड के स्टॉल को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली। हजारों लोगों ने योजनाओं में रुचि दिखाई, जिससे सरकार को राज्य स्तरीय मेले के आयोजन का विश्वास मिला। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी बोर्ड के कार्यों की सराहना की थी।

2027 तक हर परिवार को घर : सरकार का लक्ष्य

मंत्री ओपी चौधरी ने कहा, साल 2027 तक हर परिवार को अपना पक्का घर उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है। आवास मेला 2025 इसी दिशा में बड़ा निर्णायक कदम है। अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव ने कहा कि बोर्ड की योजनाओं को मिला समर्थन जनता के विश्वास का प्रमाण है। OTS-2 जैसी योजनाओं के माध्यम से हजारों परिवारों को 30% तक की छूट पर घर उपलब्ध कराए गए।
Exit mobile version