Site icon AB News.Press

Strike Suspension : कबीरधाम में सहकारी समिति प्रबंधकों और ऑपरेटर्स की हड़ताल स्थगित, 21 नवंबर से लौटेंगे काम पर

Strike Suspension: Strike of cooperative society managers and operators in Kabirdham postponed, will return to work from November 21

Strike Suspension

रायपुर, 21 नवंबर। Strike Suspension : कबीरधाम जिले में 3 नवंबर से चल रही जिला सहकारी संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल आखिरकार स्थगित कर दी गई है। संघ के पदाधिकारियों ने मंगलवार को कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा से मुलाकात कर औपचारिक रूप से हड़ताल स्थगन का पत्र सौंपा।

संघ ने बताया कि प्रदेश में 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू हो चुकी है। ऐसे में किसानों के हितों को प्राथमिकता देते हुए हड़ताल समाप्त करने का निर्णय लिया गया है। संघ के सभी कर्मचारी 21 नवंबर, शुक्रवार से अपने नियमित कार्य पर लौट आएंगे, जिससे धान खरीदी की प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी रह सकेगी।

कलेक्टर गोपाल वर्मा ने हड़ताल स्थगित करने के फैसले का स्वागत किया और कहा कि इससे किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि धान खरीदी केंद्रों में अब कार्य और तेजी तथा समन्वय के साथ आगे बढ़ेगा।

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू, संयुक्त कलेक्टर आर.बी. देवांगन, उप पंजीयक सहकारिता जी.एस. शर्मा, खाद्य अधिकारी सचिन मरकाम, डीएमओ अभिषेक मिश्रा, सीसीबी नोडल आर.पी. मिश्रा सहित जिला सहकारी संघ के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

Exit mobile version