BJP MLA : साइबर ठग ने विधायक को बनाया निशाना…! IB ऑफिस बुलाने की कोशिश…कॉलर बोला- आपका नंबर आतंकी हमले में ट्रेस हुआ
रायपुर, 21 नवंबर। BJP MLA : छत्तीसगढ़ में साइबर फ्रॉड के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। आए दिन किसी न किसी व्यक्ति को निशाना बनाकर लाखों की ठगी करने वाले साइबर ठगों ने अब भारतीय जनता पार्टी के विधायक और पूर्व सांसद सुनील सोनी को ही धमकी दे डाली।
मामला तब सामने आया जब सुनील सोनी को एक शख्स ने फोन कर खुद को इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) अधिकारी बताया और कहा कि उनका मोबाइल नंबर पहलगाम (कश्मीर) में हुए आतंकी हमले के दौरान ट्रेस किया गया है। ठग ने विधायक को इस मामले में पूछताछ के लिए IB ऑफिस बुलाने की भी कोशिश की।
Breaking News

