Site icon AB News.Press

PMGSY-IV : छत्तीसगढ़ को मिली 774 नई सड़कें…2,426 किमी ग्रामीण संपर्क मार्गों को केंद्र की मंजूरी

PMGSY-IV: Chhattisgarh gets 774 new roads...Centre approves 2,426 km of rural connectivity

PMGSY-IV

रायपुर, 20 नवंबर। PMGSY-IV : प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छत्तीसगढ़ को केंद्र सरकार ने एक और बड़ी सौगात दी है। PMGSY-IV के अंतर्गत राज्य को 774 नई सड़कें, जिनकी कुल लंबाई 2,426.875 किलोमीटर है, स्वीकृत की गई हैं। यह स्वीकृति राज्य के दूरस्थ, वंचित और अब तक संपर्क-विहीन गांवों को बारहमासी सड़क सुविधा प्रदान करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम मानी जा रही है।

भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री द्वारा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को भेजे गए पत्र में जानकारी दी गई है कि इस चरण में पात्र सभी बसावटों को सुरक्षित, सर्व–मौसम सड़क संपर्क प्रदान करने को प्राथमिकता दी गई है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को नई गति मिलेगी।

PMGSY में छत्तीसगढ़ का उत्कृष्ट रिकॉर्ड

अब तक PMGSY के विभिन्न चरणों में 9,722 सड़कें (48,594 किमी) स्वीकृत, 8,753 सड़कें (43,380 किमी) निर्मित, 669 पुल स्वीकृत, 470 पुलों का निर्माण पूरा, छत्तीसगढ़ ने योजना के क्रियान्वयन में हमेशा शीर्ष राज्यों में अपनी पहचान बनाई है।

नए सड़कों से क्या बदलेगा?

केंद्र सरकार के अनुसार बारहमासी सड़क संपर्क से ग्रामीणों को बाज़ार तक सुगम पहुँच स्वास्थ्य सेवाओं और आंगनबाड़ी-स्कूलों तक सुविधा, गर्भवती महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के लिए सुरक्षित आवागमन, आपदा प्रबंधन और आपात परिवहन में मजबूती, स्थानीय रोज़गार व आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा, सामाजिक-आर्थिक विकास में तेजी, इन सड़कों से छत्तीसगढ़ के हजारों ग्रामीण परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का बयान

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ ने PMGSY के क्रियान्वयन में उल्लेखनीय कार्य किया है। इंजीनियरों, मैदानी स्टाफ और प्रशासन को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि ग्राम सड़क योजना ग्रामीण विकास की नींव है और छत्तीसगढ़ इसमें लगातार अग्रणी रहा है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का वक्तव्य

मुख्यमंत्री ने नई स्वीकृत सड़कों को “ग्रामीण विकास अभियान का नया अध्याय” बताते हुए कहा “छत्तीसगढ़ को मिली 774 नई सड़कों की स्वीकृति हमारे ग्रामीण विकास को नई गति देगी। यह निर्णय दूरस्थ बसावटों को बारहमासी सड़क सुविधा देने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। मैं प्रधानमंत्री मोदी जी और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान जी का आभार व्यक्त करता हूँ। हमारा संकल्प है कि प्रदेश के हर गांव को मजबूत, सुरक्षित और सर्व मौसम सड़क से जोड़ें।” नई 774 सड़कें छत्तीसगढ़ के ग्रामीण विकास, आजीविका, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं को नई ऊँचाई देने में मील का पत्थर साबित होंगी।

Exit mobile version