Site icon AB News.Press

Paddy Procurement : बालोद जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारी…कोचेरा में 411 क्विंटल और कोबा में 360 क्विंटल से अधिक धान की खरीद

Paddy Procurement: Paddy procurement continues at the support price in Balod district… Over 411 quintals of paddy procured in Kochera and 360 quintals in Koba

Paddy Procurement

रायपुर, 20 नवंबर। Paddy Procurement : राज्य शासन की प्राथमिकता वाले समर्थन मूल्य पर धान खरीदी योजना के तहत बालोद जिले में धान उपार्जन कार्य सुचारू और सफलतापूर्वक जारी है। किसानों को जारी किए गए टोकन के अनुसार वे प्रतिदिन सुबह से ही धान खरीदी केंद्रों पर पहुँचकर बिक्री प्रक्रिया को सरलता से पूर्ण कर रहे हैं। धान खरीदी के तीसरे दिन, 18 नवंबर को, जिले के विभिन्न धान खरीदी केंद्रों में सुबह से ही किसानों की सक्रियता देखी गई।

डौंडी लोहरा विकासखंड के कोचेरा केंद्र में तीसरे दिन कुल 411 क्विंटल से अधिक धान की खरीदी की गई, जिसमें 272.80 क्विंटल पतला तथा 138.4 क्विंटल मोटा धान शामिल रहा। आज धान बेचने वाले प्रमुख किसानों में ग्राम दुपेचरा के चोवाराम (18 क्विंटल मोटा), ग्राम कोचेरा के दौलतराम (254 क्विंटल पतला), दिलीप कुमार (110 क्विंटल पतला), जाम बाई (58 क्विंटल पतला), मुरली राम (125 क्विंटल पतला), तानुराम (135 क्विंटल पतला), नरोत्तम कुमार (30 क्विंटल मोटा) और कुमेश्वर कुमार (100 क्विंटल पतला) शामिल हैं।

इसी प्रकार कोबा धान खरीदी केंद्र में आज 360 क्विंटल से अधिक धान की खरीदी हुई, जिसमें 316 क्विंटल मोटा और 44 क्विंटल पतला धान सम्मिलित रहा। धान खरीदी कार्य की निगरानी के लिए सुबह से ही नोडल अधिकारी अपने-अपने केंद्रों पर उपस्थित रहे। कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशों के अनुरूप जिले में धान खरीदी प्रक्रिया को सुचारू एवं व्यवस्थित तरीके से संचालित करने के लिए पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

केंद्रों में किसानों के लिए शुद्ध पेयजल, छाया, बैठने की व्यवस्था, शौचालय आदि सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। कलेक्टर के निर्देशानुसार जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, राजस्व अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार और खाद्य एवं सहकारिता विभाग के अधिकारी धान खरीदी केंद्रों में लगातार निरीक्षण कर रहे हैं, ताकि धान खरीदी कार्य बिना किसी बाधा के संपन्न हो सके।

Exit mobile version