Site icon AB News.Press

Guideline Rates : छत्तीसगढ़ में गाइडलाइन दरों का बड़ा संशोधन…! नगरीय क्षेत्रों में 20% और ग्रामीण क्षेत्रों में इतनी की वृद्धि

Guideline Rates: Chhattisgarh has undergone a major revision of guideline rates…! A 20% increase in urban areas and the same in rural areas.

Guideline Rates

रायपुर, 20 नवंबर। Guideline Rates : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्यभर की संपत्ति गाइडलाइन दरों का ऐतिहासिक, वैज्ञानिक और तर्कसंगत पुनरीक्षण किया है। वर्ष 2017-18 के बाद पहली बार दरों में संशोधन किया गया है। लंबे अंतराल के कारण वास्तविक बाजार मूल्य और गाइडलाइन दरों के बीच भारी अंतर पैदा हो गया था, जिसका असर किसानों, भूमिधारकों और आम नागरिकों पर पड़ रहा था। वाणिज्यिक कर (पंजीयन) मंत्री ओ.पी. चौधरी के निर्देशन में तैयार की गई इस नई गाइडलाइन को अधिक पारदर्शी, जनसुलभ और वैज्ञानिक बनाया गया है।

क्या-क्या बदला गया?

दरें कितनी बढ़ीं?

किसानों और नागरिकों को लाभ

भूमि का उचित और वास्तविक मूल्य प्राप्त होगा। संपत्ति के विरुद्ध बैंक से अधिक ऋण स्वीकृत होगा। गाइडलाइन दरें अब स्पष्ट, सुव्यवस्थित और आसानी से समझ में आने वाली होंगी। मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि 2017-18 से दरों में संशोधन न होने के कारण गंभीर असंतुलन पैदा हो गया था, जिससे किसान, भूमिधर और आम नागरिक प्रभावित हो रहे थे। नई दरें रोड-वाइज और वैज्ञानिक मैपिंग के आधार पर तैयार की गई हैं, जो पारदर्शिता और जनहित सुनिश्चित करती हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि यह निर्णय राज्य के किसानों, भूमिस्वामियों और आम नागरिकों के हित में उठाया गया बहुत महत्वपूर्ण कदम है। सरकार का उद्देश्य है कि हर नागरिक को उसकी संपत्ति का न्यायसंगत मूल्य मिले और किसी भी प्रकार की विसंगति न रहे। विभाग ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में नई बसाहटों, विकास, बाजार परिस्थितियों और निर्माण गतिविधियों के आधार पर नियमित रूप से समीक्षा की जाएगी और आवश्यक संशोधन किए जाते रहेंगे, ताकि नागरिकों को उनकी संपत्ति का वास्तविक लाभ मिलता रहे। RAIPUR GUIDELINE 2025_26 (20-11-2025 ) AM 10
Exit mobile version