Site icon AB News.Press

Naxalite Encounter : छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के साथ मुठभेड़…! मध्यप्रदेश के हॉक फोर्स का ASI शहीद…सर्च ऑपरेशन जारी

Naxal Encounter: Encounter between security forces and Naxalites in Bijapur...! Naxal commander Udham Singh killed.

Naxal Encounter

राजनांदगांव/भोपाल, 19 नवंबर। Naxalite Encounter Breaking : छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में बुधवार सुबह सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई, जिसमें मध्यप्रदेश पुलिस के हॉक फोर्स के एक सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) की मौत हो गई। अधिकारियों के अनुसार यह मुठभेड़ छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश सीमा पर स्थित बोरतालाव क्षेत्र के कनघुर्रा गांव के घने जंगलों में हुई।

सूत्रों के मुताबिक महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ (एमएमसी) जोन में नक्सलियों की सक्रियता की जानकारी मिलने के बाद तीनों राज्यों की सुरक्षा एजेंसियों ने एक संयुक्त सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। अभियान के तहत जवान जंगल क्षेत्र में तलाशी ले रहे थे, तभी नक्सलियों ने अचानक घात लगाकर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने मोर्चा संभाला, लेकिन मुठभेड़ के दौरान एमपी हॉक फोर्स का एक अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल अधिकारी को तुरंत छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों का मूवमेंट लगातार देखा जा रहा था, जिसके चलते यह संयुक्त अभियान चलाया गया था। फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है और सुरक्षा बल नक्सलियों की तलाश में जंगलों को खंगाल रहे हैं।

Exit mobile version