विमान में बैठे थे कांगो के खनन मंत्री
विमान में कांगो के खनन मंत्री भी सवार थे। विमान किंशासा से लुआलाबा प्रांत के कोलवेज़ी जा रहा था। सोमवार को कोलवेज़ी के रनवे 29 पर उतरते ही विमान के पिछले हिस्से में आग लग गई। इस घटना के भयावह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।जलते प्लेन की खिड़की से भागते दिखे लोग
जलते हुए विमान की खिड़कियों से लोग भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में आग की लपटों से घना धुआं उठता दिखाई दे रहा है, जबकि कर्मचारी पानी की नली से आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं। एक अन्य वीडियो में विमान में घबराए हुए यात्री बाहर निकलने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं। कुछ लोग घबराहट में गिर भी जाते हैं, जबकि कुछ खिड़कियों से भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की (Plane Crashes on Runway) जांच की जा रही है।An Embraer ERJ-145 crashed landing at Kolwezi Airport, Democratic Republic of the Congo, veered off runway and caught fire.
— GeoTechWar (@geotechwar) November 17, 2025
The plane was destroyed, but all onboard, including the Mines Minister, evacuated safely. No injuries reported. Investigation ongoing into the crash. #DRC https://t.co/PxHq56C6Z9 pic.twitter.com/4rg5NDV2wb

