Site icon AB News.Press

Big Action : धान के अवैध परिवहन पर बड़ी कार्रवाई…महाराष्ट्र से लाए जा रहे 309 क्विंटल धान समेत दो वाहन जब्त

Illegal paddy seized: State-level flying squad seizes 94 quintals of illegal paddy from Rogona, Bhelwa Tola and Pandariya in Kabirdham district

Illegal paddy seized

रायपुर, 18 नवम्बर। Big Action : राज्य में धान खरीदी शुरू होने के साथ ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी अंतर्राज्यीय सीमाओं पर धान के अवैध परिवहन पर कड़ी निगरानी रखने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसी के तहत मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है।

कलेक्टर तुलिका प्रजापति के मार्गदर्शन में खाद्य विभाग की टीम ने दो अलग-अलग मामलों में अवैध रूप से महाराष्ट्र से लाया जा रहा कुल 309 क्विंटल धान और दो वाहन जब्त किए हैं।

पहली कार्रवाई-27.20 क्विंटल धान जब्त

15 नवंबर को खाद्य विभाग की टीम ने औंधी क्षेत्र में महिंद्रा पिकअप वाहन को रोका। वाहन में 27.20 क्विंटल अवैध धान महाराष्ट्र के ग्राम मुरूमगांव निवासी तरुण यादव द्वारा लाया जा रहा था। टीम ने धान ज़ब्त कर पूरा प्रकरण थाना औंधी के सुपुर्द किया।

दूसरी बड़ी कार्रवाई-309 क्विंटल धान सहित वाहन जप्त

16 नवंबर को चिल्हाटी क्षेत्र में खाद्य विभाग ने एक और बड़े अवैध परिवहन का भंडाफोड़ किया। सचदेव फूड प्रोडक्ट, रायपुर द्वारा महाराष्ट्र से चिल्हाटी लाया जा रहा 309 क्विंटल धान। वाहन क्रमांक CG 16 CJ 8710 से ज़ब्त किया गया।वाहन और धान को आगे की कार्रवाई हेतु थाना चिल्हाटी को सौंपा गया।

खाद्य विभाग की टीम में आशीष रामटेके, धरमू राम किंरगे, विश्वनाथ,हेमंत नायक सक्रिय रूप से मौजूद रहे। राज्य सरकार द्वारा अंतर्राज्यीय सीमाओं पर कड़ी निगरानी और त्वरित कार्रवाई के निर्देशों के बाद अवैध धान परिवहन पर यह लगातार बड़ी कार्यवाही प्रदेश में पारदर्शी और सुव्यवस्थित खरीदी प्रणाली की दिशा में एक सख्त कदम माना जा रहा है।

Exit mobile version