Purchase at Support Price : छत्तीसगढ़ में धान खरीदी शुरू…! सहकारी कर्मचारी हड़ताल पर सरकार ने लगाया ESMA

Purchase at Support Price : छत्तीसगढ़ में धान खरीदी शुरू…! सहकारी कर्मचारी हड़ताल पर सरकार ने लगाया ESMA

रायपुर, 15 नवंबर। Purchase at Support Price : छत्तीसगढ़ में आज से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की प्रक्रिया आधिकारिक रूप से शुरू होगी। राज्यभर के धान खरीदी केंद्रों में किसानों की आवाजाही बढ़ने लगी है, लेकिन इस बीच बड़ी चुनौती सामने आई है, सहकारी समितियों के कर्मचारियों की हड़ताल।

4 सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारी हड़ताल पर

सहकारी समितियों के कर्मचारी अपनी चार प्रमुख मांगों को लेकर आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। इससे धान खरीदी व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है।

राज्य सरकार का सख्त निर्णय: ESMA लागू

हड़ताल से निपटने और खरीदी प्रक्रिया को बाधित होने से बचाने के लिए राज्य सरकार ने कर्मचारियों पर एस्मा (ESMA) लागू कर दिया है। गृह विभाग ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया।

हड़ताल अवधि पर प्रतिबंध

ESMA लागू होते ही, धान खरीदी (Purchase at Support Price) की पूरी अवधि तक हड़ताल पर प्रतिबंध रहेगा। काम पर वापस नहीं लौटने वाले कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। सरकार का कहना है कि किसानों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए धान खरीदी को सुचारु रूप से जारी रखना आवश्यक है, इसलिए मजबूरन यह कदम उठाया गया है। धान खरीदी शुरू होते ही इस प्रशासनिक तनाव पर पूरे राज्य की नजर बनी हुई है।
Breaking News