Big Celebrations : BJP मुख्यालय में जश्न की तैयारियां तेज़…! जलेबी, सत्तू का पराठा और लिट्टी चोखा…यहां देखें दिल्ली में कैसी है तैयारी Video

Big Celebrations
नई दिल्ली, 14 नवंबर। Big Celebrations : बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना आज सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। राजधानी दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में इस मौके पर विशेष जश्न की तैयारियां की जा रही हैं। भाजपा ने बिहार की पारंपरिक व्यंजनों से मेन्यू तैयार करवाया है।
यहां बिहार की मशहूर व्यंजन परोसे जाएंगे। एक स्थानीय मिठाई वाले ने बताया कि मिठाई में जेलबी होगी, जबकि मेन कोर्स में सत्तू पराठा और बैंगन का चोखा शामिल है। लिट्टी चोखा भी बनाया जा सकता है। इन तैयारियों से साफ है कि भाजपा को एनडीए की बड़ी जीत की पूरी उम्मीद है। इन तैयारियों से पार्टी का आत्मविश्वास साफ झलक रहा है कि एनडीए को इस बार बड़ी जीत मिलने की संभावना है।
