Site icon AB News.Press

Crime in Raipur : शहर में बढ़ते अपराध पर बड़ी कार्रवाई…! ये 6 आदतन अपराधी जिला बदर

Crime in Raipur: Major action against rising crime in Raipur...! These 6 habitual criminals have been banished from the district.

Crime in Raipur

रायपुर, 12 नवंबर। Crime in Raipur : राजधानी रायपुर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी गौरव सिंह ने एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह की अनुशंसा पर 6 आदतन अपराधियों को जिला बदर करने का आदेश जारी किया है।

छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई

यह आदेश छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 5(ख) के तहत 10 नवंबर 2025 को पारित किया गया। प्रशासन के मुताबिक, इन सभी अपराधियों को 7 दिनों के भीतर यानी 16 नवंबर 2025 तक रायपुर, दुर्ग, धमतरी, महासमुंद और बलौदाबाजार जिलों की सीमाओं से बाहर जाना होगा। उन्हें 9 फरवरी 2026 (तीन माह) तक इन जिलों में बिना न्यायालय की अनुमति के प्रवेश करने पर प्रतिबंध रहेगा।

जिला बदर किए गए अपराधी

अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर सख्त नजर

प्रशासन का कहना है कि यह कार्रवाई शहर में बढ़ते अपराधों और असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से की गई है। इससे पहले भी एक सप्ताह पूर्व एक अन्य बदमाश को जिला बदर किया गया था, और कई अन्य पर कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।

कलेक्टर का सख्त संदेश

कलेक्टर गौरव सिंह ने कहा, कानून तोड़ने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। जिले की शांति और सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

 

Exit mobile version