Site icon AB News.Press

Sarguja : सरगुजा में तीन बड़े पुल बन रहे हैं विकास की नई राह…लोक निर्माण विभाग की महत्वपूर्ण परियोजनाएं प्रगति पर

Sarguja: Three big bridges are being built in Sarguja, a new path of development...important projects of Public Works Department are in progress

Sarguja

रायपुर, 10 नवम्बर। Sarguja : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में लोक निर्माण विभाग (सेतु संभाग) अम्बिकापुर द्वारा सरगुजा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क संपर्क को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से तीन उच्चस्तरीय पुलों का निर्माण कार्य तेजी से जारी है। इन पुलों के पूर्ण होने से दूरस्थ अंचलों में आवागमन, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापारिक गतिविधियों और सामाजिक विकास को नई गति मिलेगी।

डोमनी नाला पर उच्चस्तरीय पुल – बतौली विकासखंड

विधानसभा सीतापुर के अंतर्गत रजपुरी से भूसू मार्ग पर डोमनी नाला पर पुल एवं पहुंच मार्ग का निर्माण ₹222.61 लाख की लागत से किया जा रहा है। लगभग 60 मीटर लम्बे इस पुल से ग्रामीणों को वर्षा ऋतु में भी निर्बाध आवागमन की सुविधा मिलेगी।

मछली नदी पर उच्चस्तरीय पुल – लुण्डा विकासखंड

विधानसभा लुण्डा के अंतर्गत ग्राम गगोली से घघरी मार्ग पर मछली नदी पर पुल एवं पहुंच मार्ग का कार्य ₹545.54 लाख की लागत से जारी है। 72 मीटर लम्बा यह पुल आसपास के गांवों, विद्यार्थियों और किसानों के लिए सुगम यातायात का मार्ग बनेगा।

माण्ड नदी पर उच्चस्तरीय पुल – बतौली विकासखंड

विधानसभा सीतापुर क्षेत्र के चलता से हर्रामार मार्ग पर माण्ड नदी पर पुल एवं पहुंच मार्ग का निर्माण ₹889.86 लाख की लागत से किया जा रहा है। 168 मीटर लम्बा यह पुल क्षेत्र के लोगों को मुख्य मार्गों से जोड़ेगा, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सभी कार्यों की नियमित निगरानी की जा रही है तथा गुणवत्ता मानकों का विशेष ध्यान रखते हुए निर्माण कार्य को निर्धारित समयावधि में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

Exit mobile version