दंतेवाड़ा/सुकमा, 08 नवंबर। Aranpur Bomb Blast Case : एनआईए ने अरनपुर बम ब्लास्ट मामले में दंतेवाड़ा और सुकमा के 12 स्थानों पर छापेमारी की, जिसके दौरान 27 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। टीमें अब लौट चुकी हैं।
मामले का विवरण
यह बम ब्लास्ट अप्रैल 2023 में अरनपुर के पेदका गांव के पास हुआ था। इसमें एक ड्राइवर समेत डीआरजी के 10 जवान शहीद हो गए थे।
छापेमारी में मिले सबूत
एनआईए ने छापेमारी के दौरान कई महत्वपूर्ण सामग्री जब्त की है, जिनमें शामिल हैं, लेवी के रूप में वसूली गई रकम, वसूली की रसीदें और उसका हिसाब-किताब, हाथ से लिखे पत्र और कुछ डिजिटल उपकरण शामिल है। इस कार्रवाई से ब्लास्ट और संदिग्ध नेटवर्क की गहन जानकारी मिलने की उम्मीद है।


