Site icon AB News.Press

Sarvodaya Sankalp Camp : शिवरीनारायण में होगा तीन दिवसीय सर्वोदय संकल्प शिविर…! इंजीनियर योगेश्वर चंद्राकर होंगे शामिल

Sarvodaya Sankalp Camp: A three-day Sarvodaya Sankalp Camp will be held in Shivrinarayan...! Engineer Yogeshwar Chandrakar will be in attendance

Sarvodaya Sankalp Camp

रायपुर, 07 नवंबर। Sarvodaya Sankalp Camp : छत्तीसगढ़ के शिवरीनारायण मेला ग्राउंड में 8 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक सर्वोदय संकल्प शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में पंडरिया विधानसभा के कुंडा से स्थानीय युवा नेता इंजीनियर योगेश्वर चंद्राकर और ब्लॉक महामंत्री सोमिल चंद्राकर भी भाग लेंगे।

शिविर का मुख्य उद्देश्य राष्ट्र निर्माण में युवाओं की सहभागिता बढ़ाना और समाज में व्याप्त असमानता को समाप्त कर सामाजिक न्याय को सशक्त बनाना है। इस आयोजन के माध्यम से युवाओं को राष्ट्रहित और समाज सेवा के लिए प्रेरित किया जाएगा।

अपने प्रेस विज्ञप्ति में इंजी. योगेश्वर चंद्राकर ने कहा कि आज देश में नफ़रत और हिंसा के बढ़ते प्रभाव से समाज कमजोर हो रहा है। उन्होंने कहा कि उग्र राष्ट्रवाद की ओर बढ़ता झुकाव राष्ट्र की मूल सोच के विपरीत है, और अब समय है कि युवा एकता, समानता और सद्भाव के मूल्यों को अपनाएं।

कार्यक्रम में राज्यभर से बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, युवा नेता और स्वयंसेवी संगठनों के सदस्य शामिल होंगे, जो मिलकर सर्वोदय के सिद्धांतों पर आधारित समाज निर्माण की दिशा में संकल्प लेंगे।

Exit mobile version