Mahila evam Bal Vikas : महिला एवं बाल विकास विभाग में साय सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल…! 7 अधिकारियों को प्रमोशन के बाद नई पदस्थापना…यहां देखें List

Mahila evam Bal Vikas : महिला एवं बाल विकास विभाग में साय सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल…! 7 अधिकारियों को प्रमोशन के बाद नई पदस्थापना…यहां देखें List

रायपुर, 07 नवंबर। Mahila evam Bal Vikas : साय सरकार ने महिला एवं बाल विकास विभाग में प्रमोशन के बाद नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, सात सहायक संचालकों को उपसंचालक और जिला कार्यक्रम अधिकारी के पद पर पदोन्नत कर नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं। आदेश महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा आज जारी किया गया। प्रमोशन सूची में शामिल अधिकारियों में आदित्य शर्मा, सहायक संचालक बलौदाबाजार, को मनेंद्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी में पदस्थ किया गया है। सूत्रों के अनुसार, यह फेरबदल विभागीय कार्यों की गति तेज करने और जिलेवार योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को ध्यान में रखते हुए किया गया है। अन्य पदस्थापित अधिकारियों की सूची मंत्रालय द्वारा शीघ्र सार्वजनिक किए जाने की संभावना है। साय सरकार द्वारा किए गए इस प्रशासनिक पुनर्संरचना को महिला एवं बाल विकास विभाग में कार्यकुशलता और जवाबदेही बढ़ाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

देखें लिस्ट

 
Breaking News