Site icon AB News.Press

Excise Department Action : बरपाली में आबकारी विभाग की कार्रवाई…14 लीटर अवैध शराब जब्त, आरोपी जेल भेजा गया

Excise Department Action: Excise department action in Barpali...14 liters of illegal liquor seized, accused sent to jail

Excise Department Action

रायपुर, 06 नवम्बर। Excise Department Action : सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सरिया क्षेत्र के ग्राम बरपाली में आबकारी विभाग ने आज अवैध शराब के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई की। मुखबिर की सूचना पर सरिया आबकारी उपनिरीक्षक लोकनाथ साहू के नेतृत्व में टीम ने आरोपी डिग्री चौहान (पिता: भुजबल चौहान, निवासी बरपाली) के मकान से कुल 14 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद की।

आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक लोकनाथ साहू (सरिया), रामेश्वर राठिया (बरमकेला), हबील खलखो (बिलाईगढ़), मुख्य आरक्षक उमेश, और सुरक्षा कर्मी मुकुंदराम चौहान एवं ढोल नारायण चौहान की विशेष भूमिका रही।

आबकारी विभाग ने बताया कि यह कार्रवाई क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण और बिक्री पर नियंत्रण के उद्देश्य से की गई है। विभागीय अधिकारियों ने कहा कि जिले में आगे भी ऐसी सघन जांच और कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि अवैध शराब कारोबार पर पूर्ण अंकुश लगाया जा सके।

Exit mobile version