Site icon AB News.Press

Communication Revolution : 102 ग्राम पंचायतों में अब मोबाइल नेटवर्क की सुविधा, 69 ग्रामों में टावर स्थापित

Communication Revolution: 102 gram panchayats now have mobile network facilities, towers installed in 69 villages.

Communication Revolution

बीजापुर, 06 नवम्बर। Communication Revolution : बीजापुर जिले में डिजिटल कनेक्टिविटी के क्षेत्र में नई संचार क्रांति देखने को मिल रही है। ग्रामीण और दूरस्थ इलाकों में अब मोबाइल नेटवर्क तेजी से फैल रहा है, जिससे शासन की योजनाओं, स्वास्थ्य सेवाओं और डिजिटल लेन-देन तक ग्रामीणों की पहुंच पहले से कहीं अधिक सुगम हो गई है।

जिले की कुल 170 ग्राम पंचायतों में से 102 पंचायतों में मोबाइल नेटवर्क की सुविधा उपलब्ध है, जबकि शेष 68 ग्राम पंचायतों में नेटवर्क विस्तार का कार्य जारी है।

यूनीवर्सल सर्विस ऑब्लिगेशन फंड (USOF) परियोजना के तहत बीएसएनएल और जियो द्वारा जिले के 330 गांवों में मोबाइल टॉवर स्थापित करने का प्रस्ताव है। इनमें से अब तक 69 ग्रामों में टावर स्थापना कार्य पूरा किया जा चुका है, और 8 ग्रामों में कार्य प्रगति पर है।

इन पहलों से बीजापुर के दूरस्थ, वनाच्छादित और माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट सुविधा का दायरा बढ़ा है। इसके माध्यम से ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं की जानकारी, ऑनलाइन शिक्षा, टेलीमेडिसिन और डिजिटल लेन-देन जैसी सेवाओं तक आसानी से पहुंच मिल रही है। प्रशासन ने बताया कि आगामी समय में जिले के सभी ग्रामों को नेटवर्क से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि बीजापुर डिजिटल रूप से सशक्त जिलों की श्रेणी में शामिल हो सके।

Exit mobile version