Medical Officer Suspended : बिग ब्रेकिंग…! रिश्वत लेते पकड़े गए चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेन्द्र कुमार पटेल निलंबित

Medical Officer Suspended : बिग ब्रेकिंग…! रिश्वत लेते पकड़े गए चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेन्द्र कुमार पटेल निलंबित

सक्ती, 31 अक्टूबर। Medical Officer Suspended : छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने डॉ. राजेन्द्र कुमार पटेल, पद प्रभारी खंड चिकित्सा अधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डभरा, जिला सक्ती को भ्रष्टाचार के आरोप में निलंबित कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर ने 17 अक्टूबर 2025 को डॉ. पटेल को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद वे 48 घंटे से अधिक समय तक पुलिस अभिरक्षा में रहे।

राज्य शासन ने आदेश जारी कर डॉ. पटेल को 17 अक्टूबर 2025 से प्रभावशील निलंबित किया है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय संयुक्त संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं, संभाग बिलासपुर निर्धारित किया गया है। इस अवधि में वे जीवन निर्वाह भत्ता प्राप्त करने के पात्र होंगे।

स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि भ्रष्टाचार के मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और दोषियों के खिलाफ प्रशासनिक एवं कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Breaking News