Site icon AB News.Press

Indiscriminate Firing : बिलासपुर के मस्तूरी में जनपद उपाध्यक्ष के दफ्तर पर अंधाधुंध फायरिंग, दो लोग गंभीर, सुपारी किलिंग की आशंका

Indiscriminate Firing: Indiscriminate firing at the office of the District Vice President in Masturi, Bilaspur, two people seriously injured, suspicion of contract killing.

Indiscriminate Firing

बिलासपुर, 29 अक्टूबर। Indiscriminate Firing : बिलासपुर के मस्तूरी में जनपद पंचायत दफ्तर पर मंगलवार को शाम 6 बजे बाइक सवार तीन बदमाशों ने कांग्रेसी उपाध्यक्ष नितेश सिंह के चैम्बर में अंधाधुंध फायरिंग की है। हमलावरों ने 12-13 राउंड फायर किए और भाग निकले। उपाध्यक्ष नितेश सुरक्षित हैं लेकिन गोलियों से दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इस गोलीकांड से पूरे बिलासपुर में सनसनी छाई हुई है।

गोलीबारी की वारदात के तरीके से सुपारी का मामला होने की आशंका है। आईजी-एसपी मौके पर हैं, वजह और हमलावरों का सुराग नहीं मिला है। पुलिस ने बताया कि शाम करीब 5 से 6 बजे के बीच तीन बाइक सवार आए और उन्होंने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इससे आसपास के लोग भी दहशत में आ गए। अचानक हुई इस गोलीबारी से कर्मचारी अपनी जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। गोलीबारी में किरारी निवासी राजू सिंह और चंद्रकांत गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तत्काल प्राथमिक उपचार के बाद अपोलो अस्पताल बिलासपुर रेफर किया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। वारदात के समय नितेश सिंह अपने कक्ष में थे।

पुलिस के अनुसार मामला सुपारी किलिंग या पुरानी रंजिश से जुड़ा हो सकता है। इस दिशा में जांच जारी है। घटना के बाद मस्तूरी क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। लोगों में दहशत और आक्रोश दोनों हैं। काफ़ी फ़ोर्स तैनात की गई है जो लगातार गश्त कर रही है।

Exit mobile version