Site icon AB News.Press

Opposition to Statement : जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी प्रमुख के बयान पर अग्रवाल समाज नाराज़…! माफ़ी की मांग तेज़ यहां सुनें Video

Opposition to Statement: Agrawal community angry over statement by Johar Chhattisgarh party chief...! Demand for apology intensifies. Listen to the video here.

Opposition to Statement

रायपुर, 28 अक्टूबर। Opposition to Statement : जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के अध्यक्ष अमित बघेल के हालिया बयान पर प्रदेशभर में अग्रवाल समाज ने कड़ा विरोध जताया है। समाज के पदाधिकारियों का कहना है कि अमित बघेल का बयान छत्तीसगढ़ की एकता और सामाजिक सौहार्द के खिलाफ है, इसलिए उन्हें सार्वजनिक रूप से माफ़ी मांगनी चाहिए।

छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज के केंद्रीय अध्यक्ष अनुराग अग्रवाल ने कहा कि, अमित बघेल को अनावश्यक बयान देने से बचना चाहिए। छत्तीसगढ़ को बांटना उचित नहीं है। ऐसे बयान समाज में गलत संदेश देते हैं और आपसी एकता को प्रभावित करते हैं।

समाज के प्रतिनिधियों ने मांग की है कि जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रमुख तुरंत माफ़ी मांगें और भविष्य में ऐसे विवादित बयान न दें। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर माफ़ी नहीं मांगी गई, तो समाज संगठनात्मक रूप से विरोध दर्ज कराएगा।

Exit mobile version