Site icon AB News.Press

Face to Face BJP & Congress : कहा गंगू तेली और कहा राजा भोज…! भूपेश है तो भरोसा है के FB पोस्ट ने भड़का राजनीतिक विवाद…! BJP ने की ID ब्लॉक और गिरफ्तारी की मांग…यहां सुनिए Video

BJP and Congress face-to-face: Where did Gangu Teli say, where did Raja Bhoj say?! A FB post about "Bhupesh hai to bharosa hai" sparked a political controversy! The BJP demanded an ID block and arrests... Listen to the video here.

BJP and Congress face-to-face

रायपुर, 28 अक्टूबर। Face to Face BJP & Congress : सिविल लाइन्स थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर राजनीतिक विवाद गहराया है। भाजपा विधायक मोतीलाल साहू और शहर जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर के नेतृत्व में बीजेपी प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत में कहा गया कि फेसबुक आईडी ‘भूपेश है तो भरोसा है’ से प्रकाशित पोस्ट में साहू समाज और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का अपमान किया गया है। बीजेपी ने आईडी ब्लॉक करने और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर भूपेश बघेल फैन क्लब नामक सोशल मीडिया ग्रुप के खिलाफ FIR दर्ज की है।

बीजेपी का आरोप है कि पोस्ट में तेली समाज के खिलाफ अभद्र शब्दों का प्रयोग किया गया और जातीय अशांति फैलाने की कोशिश की गई।

वहीं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पलटवार करते हुए कहा कि बीजेपी सत्ता का दुरुपयोग कर विपक्ष को निशाना बना रही है। उनका कहना था कि कांग्रेस किसी समाज का अपमान नहीं करती, जबकि बीजेपी जानबूझकर राजनीतिक लाभ के लिए माहौल बिगाड़ रही है।

साथ ही राज्य सरकार में मंत्री केदार कश्यप ने भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बघेल सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने और आदिवासी नेताओं को छोटा दिखाने की कोशिश कर रहे हैं।

अब सोशल मीडिया पोस्ट से शुरू हुआ विवाद सियासी बहस में बदल गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और राजनीतिक हलकों में यह देखना दिलचस्प होगा कि इस विवाद का असर कितना दूर तक जाता है।

Exit mobile version