Site icon AB News.Press

Chhath Mahaparva : छठ महापर्व में अश्लील डांस…! आयोजन समिति पर भड़के लोग…यहां देखें Video

Chhath Mahaparva: Obscene dance during Chhath Mahaparva...! People get angry at the organizing committee... watch the video here

Chhath Mahaparva

रायपुर, 28 अक्टूबर। Chhath Mahaparva : एक ओर पूरे देश में आस्था, श्रद्धा और भक्ति के साथ छठ महापर्व मनाया जा रहा है, वहीं राजधानी रायपुर के बिरगांव इलाके से एक शर्मनाक तस्वीर सामने आई है। यहां छठ पूजा के मौके पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में डांसरों द्वारा अश्लील नृत्य प्रस्तुत किया गया, जिससे स्थानीय लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। छठ पर्व, जिसे सूर्य उपासना और मातृशक्ति के प्रतीक पर्व के रूप में जाना जाता है, मुख्य रूप से बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और देश के अन्य राज्यों में बड़ी आस्था के साथ मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं और पुरुष व्रत रखकर सूर्य देव और छठी मइया की पूजा-अर्चना करते हैं तथा परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिरगांव में आयोजित कार्यक्रम में आयोजन समिति ने आस्था के माहौल को मनोरंजन के नाम पर मज़ाक बना दिया। मंच पर डांसरों द्वारा प्रस्तुत किए गए अशोभनीय गीतों और नृत्यों से माहौल बिगड़ गया, जिससे श्रद्धालु महिलाएं और बुजुर्ग वहां से उठकर चले गए। लोगों ने प्रशासन और आयोजकों से मांग की है कि इस तरह के आयोजनों पर सख्त कार्रवाई हो, ताकि भविष्य में धार्मिक पर्वों की मर्यादा और गरिमा बनी रहे।
Exit mobile version