Site icon AB News.Press

UGC Red Alert : यूजीसी ने भारत के 22 विश्वविद्यालयों को किया फर्जी घोषित…! दिल्ली में सबसे ज्यादा संस्थान…यहां देखें राज्यवार List

Following the AICC's direction, the Congress party has formed a new SIR monitoring committee in Chhattisgarh! Mohan Markam has been appointed convener…see the list here.

AICC


नई दिल्ली, 27 अक्टूबर। UGC Red Alert : विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने देशभर में 22 विश्वविद्यालयों को फर्जी घोषित किया है। आयोग ने यह चेतावनी भी दी है कि ऐसे गैर-मान्यता प्राप्त संस्थान अपने को वैध विश्वविद्यालय या इंजीनियरिंग कॉलेज बताकर छात्रों को भ्रमित कर रहे हैं। यूजीसी ने छात्रों से कहा है कि इन संस्थानों से ली गई डिग्री का कोई भी कानूनी या शैक्षणिक महत्व नहीं होगा।

राज्यवार फर्जी विश्वविद्यालयों की सूची

यूजीसी की सूची के अनुसार, दिल्ली में सबसे अधिक 10 फर्जी संस्थान हैं। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश में 4, आंध्र प्रदेश, केरल और पश्चिम बंगाल में 2-2, तथा महाराष्ट्र और पुडुचेरी में 1-1 फर्जी विश्वविद्यालय पाए गए हैं।

दिल्ली के फर्जी विश्वविद्यालय

आंध्र प्रदेश केरल महाराष्ट्र पुडुचेरी उत्तर प्रदेश पश्चिम बंगाल

छात्रों के लिए चेतावनी

यूजीसी ने सभी छात्रों से अनुरोध किया है कि वे किसी भी विश्वविद्यालय में दाखिला लेने से पहले उसकी मान्यता (UGC Recognition) अवश्य जांचें। आयोग ने स्पष्ट किया कि फर्जी संस्थानों से प्राप्त डिग्री का कोई भी कानूनी या शैक्षणिक मूल्य नहीं होगा। यूजीसी ने कहा कि कोटला मुबारकपुर स्थित प्रबंधन एवं इंजीनियरिंग संस्थान जैसे संस्थान, जो अनधिकृत डिग्री कार्यक्रम चला रहे हैं, छात्रों को धोखा दे रहे हैं और उन्हें ऐसी संस्थाओं से दूर रहने की चेतावनी दी गई है।
Exit mobile version