Site icon AB News.Press

Jujitsu Player Suicide : इंटरनेशनल प्लेयर ने की खुदकुशी…! कमरे में फंदे से झूलता मिला शव…यहां देखें Video

Jujitsu Player Suicide: International player commits suicide! Body found hanging from a noose in room... Watch the video here

Jujitsu Player Suicide

देवास, 27 अक्टूबर। Jujitsu Player Suicide : मध्यप्रदेश के देवास से खेल जगत को झकझोर देने वाली खबर आई है। अंतरराष्ट्रीय जुजित्सु खिलाड़ी और मार्शल आर्ट कोच रोहिणी कलम ने रविवार, 26 अक्टूबर को अपने घर में फांसी लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

खाटू श्याम के दर्शन के लिए गए थे मां और भाई

पुलिस के अनुसार, 35 वर्षीय रोहिणी अपने अर्जुन नगर, राधागंज स्थित आवास पर मृत पाई गईं। घटना के समय उनके परिवार के सदस्य घर पर नहीं थे। उनकी मां और भाई खाटू श्याम दर्शन के लिए गई थीं, जबकि पिता भी बाहर थे। फिलहाल घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। छोटी बहन रोशनी ने पुलिस को बताया कि रोहिणी आष्टा के एक निजी स्कूल में मार्शल आर्ट कोच के पद पर कार्यरत थीं और कार्यस्थल पर कुछ परेशानियों का सामना कर रही थीं। परिवार ने बताया कि रोहिणी शनिवार को ही घर लौट आई थीं, सुबह सामान्य रूप से नाश्ता और फोन पर बातचीत की। नाश्ते के बाद वह अपने कमरे में चली गईं और दरवाजा बंद कर लिया। थोड़ी देर बाद दरवाजा खोलने पर रोशनी ने उन्हें फांसी के फंदे पर लटका पाया।

कई पदक किए थे अपने नाम

रोहिणी कलम का खेल जीवन शानदार रहा। उन्होंने हांगझोऊ में हुए 19वें एशियाई खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व किया और बर्मिंघम विश्व खेलों के लिए चुनी जाने वाली एकमात्र भारतीय खिलाड़ी थीं। उन्होंने एशियाई जुजुत्सु चैंपियनशिप, 2022 में थाईलैंड ओपन ग्रैंड प्रिक्स, और 2024 में अबू धाबी की 8वीं एशियाई जुजुत्सु चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीते। कॉम्बैट गेम्स में सऊदी अरब में हुए कॉम्बैट गेम्स के लिए भी क्वालीफाई किया था। रोहिणी ने 2007 में अपने खेल जीवन की शुरुआत की थी और 2015 से पेशेवर रूप से जुजित्सु में भाग लिया।

आईपीएस अधिकारी बनने का देखती थी सपना

रोहिणी के पिता ने कथित तौर पर बताया कि खिलाड़ी आईपीएस अधिकारी बनने का सपना देखती थी। वह दो साल से विक्रम पुरस्कार के लिए कोशिश कर रही थी। एनडीटीवी के अनुसार, पिता ने बताया कि उसे काम पर भारी दबाव का सामना करना पड़ रहा था। वह शादी के प्रस्तावों को भी ठुकरा रही थी। उसके पिता ने बताया कि पांच महीने पहले हुई एक बड़ी सर्जरी के बाद वह शारीरिक बीमारियों से भी जूझ रही थी। वह काम से जुड़े तनाव ने उस पर और दबाव बढ़ा दिया।
Exit mobile version