Site icon AB News.Press

Teachers Recruitment : प्रदेश में शिक्षा को नई दिशा…! CM विष्णुदेव साय साय के नेतृत्व में 5000 शिक्षकों की भर्ती को स्वीकृति

The recruitment process for over 800 posts in the Higher Education Department is being expedited... and selections will be made through a transparent examination system.

Higher Education Department

रायपुर, 25 अक्टूबर। Teachers Recruitment : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने शिक्षा क्षेत्र में एक बड़ा निर्णय लेते हुए 5000 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया को वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इस निर्णय से प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने इस अवसर पर कहा कि यह निर्णय प्रदेश के शैक्षणिक ढांचे को सुदृढ़ करेगा और युवाओं के लिए रोजगार के हजारों नए अवसर उपलब्ध कराएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की प्राथमिकता हमेशा से गुणवत्तापूर्ण और सुलभ शिक्षा सुनिश्चित करना रही है।

मंत्री यादव ने कहा, शिक्षकों की कमी लंबे समय से शिक्षा प्रणाली को प्रभावित कर रही थी। यह भर्ती न केवल स्कूलों की शिक्षण व्यवस्था को मजबूत करेगी, बल्कि ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में भी शिक्षा की पहुँच बढ़ाएगी।

उन्होंने स्पष्ट किया कि भर्ती प्रक्रिया को पूर्ण पारदर्शिता और योग्यता आधारित प्रणाली से संचालित किया जाएगा। विशेष ध्यान उन इलाकों पर दिया जाएगा जहाँ शिक्षकों की कमी अधिक है, ताकि प्रदेश के हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अधिकार सुनिश्चित किया जा सके।

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल पदों की पूर्ति करना नहीं है, बल्कि एक मजबूत, सक्षम और प्रेरणादायी शिक्षण तंत्र का निर्माण करना है। उन्होंने अभ्यर्थियों से आग्रह किया कि वे उत्साह और विश्वास के साथ तैयारी करें, क्योंकि यह भर्ती प्रदेश के शैक्षणिक भविष्य को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगी।

अंत में, मंत्री यादव ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय प्रदेश के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में ऐतिहासिक कदम है।

 

Exit mobile version