Naxali Kartut : बीजापुर से बड़ी खबर…! नक्सलियों ने दो निर्दोष ग्रामीणों की बेरहमी से कर दी हत्या

Naxalite Kartut
बीजापुर, 25 अक्टूबर। Naxali Kartut : बीजापुर जिले के उसूर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात माओवादियों ने दो ग्रामीणों की धारदार हथियारों से हत्या कर दी। घटना ग्राम नेलाकांकेर की है, जहाँ रवि कटटम (25) पुत्र कन्ना और तिरूपति सोढी (38) पुत्र नरसा को माओवादियों ने मार डाला।
घटना की सूचना मिलते ही थाना उसूर पुलिस दल मौके पर पहुंचा और पूरे क्षेत्र में सघन सर्चिंग अभियान शुरू कर दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की पुष्टि की जा रही है और आसपास के गांवों में सतर्कता बढ़ा दी गई है।
उल्लेखनीय है कि राज्य के उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा शुक्रवार को बीजापुर प्रवास पर थे। उनके लौटने के बाद ही माओवादियों ने इस वारदात को अंजाम दिया।
विशेषज्ञों का कहना है कि जबकि कई माओवादी आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौट रहे हैं, वहीं संगठन इस तरह की हिंसक घटनाओं के जरिए ग्रामीणों में डर और अपनी उपस्थिति कायम रखने की कोशिश कर रहा है। इस वर्ष अब तक बस्तर अंचल में माओवादियों द्वारा 37 से अधिक ग्रामीणों की हत्या की जा चुकी है।
सुरक्षा बलों ने ताजा घटना के बाद सर्चिंग और माओवादी विरोधी अभियान और तेज कर दिया है। क्षेत्र में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों को सतर्क रहने की चेतावनी दी गई है।
