Site icon AB News.Press

Rajyotsav : प्रधानमंत्री मोदी का राज्योत्सव दौरा…! व्यवस्थाओं में ACS मनोज पिंगुआ प्रमुख…सहयोग करेंगे ये छह IAS अधिकारी…यहां देखें सूची

Rajyotsav: Prime Minister Modi's Rajyotsav visit...! ACS Manoj Pingua is in charge of the arrangements... These six IAS officers will assist... See the list here

Rajyotsav

रायपुर, 24 अक्टूबर। Rajyotsav : छत्तीसगढ़ राज्य बनने की 25वीं वर्षगांठ के मौके पर होने वाले राज्योत्सव में इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उप राष्ट्रपति डॉ. राधाकृष्णन की उपस्थिति इसे और भी खास बना रही है। प्रधानमंत्री 31 अक्टूबर को शाम रायपुर पहुंचेंगे और 1 नवंबर की शाम यहां से रवाना होंगे। दो दिनों में वे अलग-अलग पांच कार्यक्रमों में शामिल होंगे, जो इस तरह के आयोजनों में पहली बार होगा। आमतौर पर प्रधानमंत्री एक जगह से ही अनेक परियोजनाओं का उद्घाटन करते हैं, लेकिन इस बार उनका कार्यक्रम कई स्थानों पर होगा।

उप राष्ट्रपति का दौरा

राज्योत्सव के समापन और अलंकरण समारोह में 5 नवंबर को उप राष्ट्रपति राधाकृष्णन मुख्य अभ्यागत होंगे। यह राज्य बनने के 25 साल में पहली बार होगा, जब राज्योत्सव में देश के शीर्ष नेताओं में से दो प्रमुख हस्तियां शामिल होंगी।

छह नोडल अधिकारी होंगे मुख्य जिम्मेदार

राज्योत्सव की व्यवस्थाओं के सुपरविजन और कार्यक्रम संचालन के लिए छह वरिष्ठ अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है-
  1. मनोज पिंगुआ, एसीएस गुह और जेल – प्रधानमंत्री के कार्यक्रम और विधानसभा भवन का लोकार्पण समेत सभी कार्यक्रमों के प्रमुख नोडल अधिकारी।
  2. सोनमणि बोरा, प्रमुख सचिव– ट्राईबल-आदिवासी संग्रहालय का लोकार्पण।
  3. एस प्रकाश, सचिव परिवहन और संसदीय कार्य– नवीन विधानसभा उद्घाटन।
  4. भुवनेश यादव, सचिव समाज कल्याण– राज्योत्सव शुभारंभ और मुख्य मंच व्यवस्था।
  5. एस भारतीदासन, सचिव उच्च और तकनीकी शिक्षा– राज्योत्सव स्थल पर आयोजित प्रदर्शनी।
  6. डॉ. प्रियंका शुक्ला, कमिश्नर हेल्थ सर्विसेज– ब्रह्मकुमारीज ध्यान केंद्र का उद्घाटन।
इस प्रकार राज्योत्सव 2025 अपने हाई प्रोफाइल कार्यक्रमों और वीवीआईपी उपस्थिति के कारण ऐतिहासिक और यादगार साबित होने जा रहा है।
Exit mobile version