Site icon AB News.Press

JD Suspension Ends : वित्तीय अनियमितता के आरोपों में सस्पेंड हुए जेडी की बहाली…! शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

IPS Transfer: Several IPS officers, including the SP, have been transferred! See the list here for details.

IPS Transfer

रायपुर, 24 अक्टूबर। JD Suspension Ends : छत्तीसगढ़ में शिक्षा विभाग ने निलंबित अधिकारी हेमंत उपाध्याय को बहाल कर दिया है। राज्य शासन ने उन्हें लोक शिक्षण संचालनालय, रायपुर में उप संचालक के पद पर अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक पदस्थ किया है। गौरतलब है कि शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव के कार्यभार संभालने के बाद विभाग की पहली बड़ी बैठक 12 सितंबर को हुई थी। उसी बैठक में वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों पर दुर्ग संभाग के तत्कालीन संयुक्त संचालक हेमंत उपाध्याय को निलंबित कर दिया गया था

विभाग ने जारी किया आदेश

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि, हेमंत उपाध्याय (मूल पद उप संचालक), तत्कालीन प्रभारी संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग दुर्ग को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया था। तत्पश्चात 1 अक्टूबर 2025 को उनके विरुद्ध विभागीय अनुशासनिक कार्यवाही हेतु आरोप पत्र जारी किए गए थे। अब प्रशासकीय आवश्यकता के आधार पर हेमंत उपाध्याय को निलंबन से बहाल किया जाता है और उन्हें उप संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ के पद पर अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक पदस्थ किया जाता है। साथ ही आदेश में यह भी उल्लेख है कि निलंबन अवधि का निराकरण विभागीय जांच के अंतिम निर्णय के बाद किया जाएगा।

क्या है मामला

सूत्रों के अनुसार, दुर्ग शिक्षा संभाग में वित्तीय अनियमितताओं और प्रशासनिक लापरवाही के कुछ मामलों पर विभाग ने जांच शुरू की थी। इन्हीं आरोपों के चलते उपाध्याय को सितंबर माह में निलंबित किया गया था। फिलहाल विभागीय जांच की प्रक्रिया अभी जारी है।
Exit mobile version