Cornea Damage : दिवाली पर बच्चे के हाथ में फटा पटाखा…! चली गई आंख की रोशनी
बीड, 21 अक्टूबर। Cornea Damage : महाराष्ट्र के बीड शहर में दीपावली के उत्सव के दौरान एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। सोमवार शाम को शहर की नागोबा गली में रहने वाला छह साल का एक बच्चा पटाखा जला रहा था, तभी वह उसके हाथ में ही फट गया। इस हादसे में बच्चे की बाईं आंख में गंभीर चोट आई है।
परिवार के लोगों ने उसे तुरंत बीड के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन चोट की गंभीरता को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में स्थानांतरित करना पड़ा।
Breaking News

