Government Gift in CG : दीपावली से पहले छत्तीसगढ़ सरकार की बड़ी सौगात…! कर्मचारियों को 17-18 अक्टूबर को मिलेगा अग्रिम वेतन…यहां देखें CM का X पोस्ट

Government Gift in CG : दीपावली से पहले छत्तीसगढ़ सरकार की बड़ी सौगात…! कर्मचारियों को 17-18 अक्टूबर को मिलेगा अग्रिम वेतन…यहां देखें CM का X पोस्ट

रायपुर, 17 अक्टूबर। Government Gift in CG : छत्तीसगढ़ सरकार ने दीपावली पर्व पर राज्य के शासकीय कर्मचारियों को बड़ी राहत और सौगात दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने घोषणा की है कि अक्टूबर माह का वेतन अग्रिम रूप से 17 और 18 अक्टूबर को प्रदान किया जाएगा, जिससे सभी कर्मचारी त्योहार की तैयारियां समय पर और खुशी से कर सकें।

मुख्यमंत्री साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (Twitter) पर यह जानकारी साझा करते हुए कर्मचारियों को दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं दीं और कहा कि सरकार अपने कर्मठ साथियों की खुशियों में सहभागी बनना चाहती है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लिखा- शासन मेरे लिए सिर्फ तंत्र नहीं, बल्कि एक परिवार है। दीपावली के पावन अवसर पर हर घर में उजियारा और हर दिल में प्रसन्नता फैले, इसी उद्देश्य से राज्य शासन ने निर्णय लिया है कि अक्टूबर 2025 का वेतन 17 एवं 18 अक्टूबर को अग्रिम रूप से भुगतान किया जाएगा।

अवकाश दिवस पर भी खुलेंगे कोषालय

वित्त विभाग ने इस निर्णय को अमल में लाने के लिए सभी विभागाध्यक्षों और कलेक्टरों को निर्देश जारी कर दिए हैं। इसके अलावा, वेतन वितरण की प्रक्रिया को सुचारु रूप से पूरा करने के लिए 18 अक्टूबर (शनिवार), जो अवकाश दिवस है, उस दिन भी राज्य के सभी कोषालय और उपकोषालय खुले रहेंगे। https://twitter.com/vishnudsai/status/1978846442610643198  

Breaking News राज्य खबर