Big Gift to Workers : अब श्रमिकों को बड़ी सौगात…! CM साय ने दिवाली से पहले उनके खाते में डाले ₹16 करोड़ की राशि
Shubhra Nandi
Big gift to workers
रायपुर, 17 अक्टूबर। Big Gift to Workers : दीपावली से पहले छत्तीसगढ़ के हज़ारों श्रमिकों के घरों में खुशियों का उजियारा फैलाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की विशेष पहल पर छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल द्वारा ₹16 करोड़ की सहायता राशि श्रमिकों के बैंक खातों में सीधे अंतरित कर दी गई है।
इस योजना के तहत कुल 64,195 श्रमिकों को लाभ पहुंचाया गया है। यह सहायता मंडल की विभिन्न श्रमिक कल्याण योजनाओं के अंतर्गत दी गई है, जिससे श्रमिकों और उनके परिवारों को दिवाली पर्व पर आर्थिक सहारा मिल सके
डीबीटी के माध्यम से सीधे खातों में राशि अंतरित
यह राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए श्रमिकों के खातों में भेजी गई। इस पहल को श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन के मार्गदर्शन और मंडल अध्यक्ष डॉ. रामप्रताप सिंह की निगरानी में क्रियान्वित किया गया।
योजनाओं का विवरण:
कुल 18 श्रम कल्याण योजनाओं के तहत यह सहायता दी गई है।
₹15,99,14,559 की राशि 64,195 पंजीकृत श्रमिकों को प्रदान की गई।
यह राशि श्रमिकों को शिक्षा सहायता, स्वास्थ्य लाभ, मातृत्व सहायता, मृत्यु सहायता, विवाह अनुदान सहित अन्य योजनाओं के अंतर्गत मिली है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, छत्तीसगढ़ का निर्माण हमारे श्रमिकों (Big Gift to Workers) की मेहनत से हुआ है। दीपावली से पूर्व यह सहायता राशि हमारी कृतज्ञता और सहयोग का प्रतीक है। हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि श्रमिक भाइयों-बहनों के घरों में भी रौशनी और खुशियाँ भरपूर हों।