Review Meeting : शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में CM के निर्देश…! ड्रॉपआउट घटाएं…बच्चों की भाषा में पढ़ाएं…31 दिसंबर तक बनाए जाएं ‘Apar ID’
रायपुर, 12 अक्टूबर। Review Meeting : CM ने शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रदेश के स्कूलों में ड्रॉपआउट दर को कम कर Gross Enrolment Ratio (GER) को 100 प्रतिशत तक पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि बच्चों को स्कूल में बनाए रखने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए स्थानीय भाषा और बोली का अधिकतम उपयोग किया जाए।
मुख्यमंत्री ने महिला एवं बाल विकास विभाग और स्कूल शिक्षा विभाग को समन्वय कर सभी बालवाड़ियों को सक्रिय करने का निर्देश भी दिया। उन्होंने चेताया कि बच्चों के लिए वितरित की जाने वाली शिक्षण सामग्री केवल अलमारियों में बंद न रहे, बल्कि उसका उपयोग सीधे बच्चों की पढ़ाई में किया जाए।
Education

