PM Suryaghar Yojana : कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस में CM का स्पष्ट संदेश- PM सूर्याघर योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश…ग्रामीण हितग्राहियों को बैंक फाइनेंस दिलाने पर जोर
रायपुर, 12 अक्टूबर। PM Suryaghar Yojana : नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में चल रही कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस 2025 में पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जिलों के कलेक्टरों को विशेष निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ अधिक से अधिक आम जनता तक पहुंचे, यह सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना के तहत घरों की छतों पर सोलर रूफटॉप लगाने पर सरकार सब्सिडी देती है, जिससे लोगों को लंबे समय तक मुफ्त और स्वच्छ ऊर्जा मिल सकेगी। उन्होंने कलेक्टरों को निर्देशित किया कि ग्रामीण अंचलों में जनजागरूकता अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को इस योजना से जोड़ें।
Breaking News राज्य खबर

