IPS Suicide : बड़ी खबर…सीनियर IPS ऑफिसर ने किया सुसाइड…! मकान के साउंड प्रूफ बेसमेंट में खुद को मारी गोली…IAS पत्नी CM के साथ जापान दौरे पर
चंडीगढ़, 07 अक्टूबर। IPS Suicide : हरियाणा काडर के वर्ष 2001 बैच के आईपीएस अधिकारी वाई पूर्ण कुमार ने सोमवार को चंडीगढ़ के सेक्टर 11 स्थित निवास पर आत्महत्या कर ली। चंडीगढ़ पुलिस ने इस बात की पुष्टि की है कि एडीजीपी रैंक के अधिकारी ने खुद की सर्विस रिवाॅल्वर से गोली मारी है।
उनकी बेटी को यह रिवाॅल्वर मकान के बेसमेंट में मिली। यह बेसमेंट साउंडप्रूफ है, जिसके चलते गोली चलने की आवाज बाहर नहीं आई। काफी देर बाद पूर्ण कुमार की बेटी ने नीचे जाकर देखा तो पिता का शव पड़ा था और पास में ही रिवाॅल्वर भी पड़ी थी। चंडीगढ़ के एसएसपी घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी प्राप्त की।
Breaking News National

