Site icon AB News.Press

Nava Raipur : अटल नगर क्षेत्र में अवैध निर्माण पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई…! अवैध निर्माण पर चला Bulldozer

Nava Raipur : The administration took strict action against illegal construction in the Atal Nagar area...! Bulldozers were used to demolish the illegal construction.

Nava Raipur

रायपुर, 05 अक्टूबर। Nava Raipur : नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण क्षेत्र में बिना अनुमति किए जा रहे अवैध भूमि विकास और निर्माण कार्यों के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर यह कार्रवाई ग्राम टेमरी और डूमरतराई थोक मार्केट से लगे क्षेत्रों में की गई।

संयुक्त टीम ने हटाया अवैध निर्माण

इस कार्रवाई में राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, नगर एवं ग्राम निवेश विभाग, नगर निगम रायपुर और नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण की संयुक्त टीम शामिल रही। बिना स्वीकृति के बनाई जा रही सड़कों और अन्य विकास कार्यों को मौके पर हटाया गया।

किन क्षेत्रों में हुई कार्रवाई?

प्राधिकरण को प.ह. नं. 78 के रख. नं. 168, 167, 162, 165, 177 व अन्य भागों में अवैध निर्माण की शिकायत मिली थी। जांच के बाद संबंधित भू-स्वामी, विकासकर्ता और निर्माणकर्ता को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। लेकिन निर्धारित समय में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए, जिसके चलते यह कार्रवाई की गई।

बिना स्वीकृति निर्माण पूरी तरह निषेध

अधिकारियों ने दोहराया कि नवा रायपुर अटल नगर क्षेत्र में बिना वैध स्वीकृति के किसी भी प्रकार का निर्माण या भूमि विकास कार्य स्वीकार्य नहीं है। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि भविष्य में भी इस तरह के अवैध कार्यों पर कड़ी और त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

नवा रायपुर को सुव्यवस्थित और नियोजित शहर के रूप में विकसित करने की दिशा में प्रशासन किसी भी प्रकार की अनधिकृत गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं करेगा। यह कार्रवाई इसी संकल्प का हिस्सा है कि विकास कार्य कानून और नियमों के तहत हों।

Exit mobile version