Site icon AB News.Press

Cabinet Meeting : साय कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक समाप्त…! शासकीय सेवकों, दिव्यांगजनों और शिक्षा क्षेत्र के लिए पर अहम निर्णय…बिंदुवार यहां देखें

Cabinet Meeting: The crucial meeting of the State Cabinet concludes...! Important decisions for government servants, the disabled, and the education sector...see the details here.

Cabinet Meeting

रायपुर, 30 सितंबर। Cabinet Meeting : छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में सचिवालय में साय कैबिनेट की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में मुख्य सचिव अमिताभ जैन को विदाई दी गई। वहीं, कैबिनेट ने नए मुख्य सचिव का स्वागत भी किया। प्रशासनिक बदलावों के अलावा, बैठक में राज्य हित और विकास से जुड़े मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा हुई।

शासकीय सेवकों को वेतन के विरुद्ध मिलेगा अल्पावधि ऋण

मंत्रिपरिषद ने शासकीय कर्मचारियों की आकस्मिक वित्तीय आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए वेतन के विरुद्ध अल्पावधि ऋण उपलब्ध कराने संबंधी प्रस्ताव को मंजूरी दी। अब पात्र बैंकों/वित्तीय संस्थानों से ऋण प्रदान करने हेतु प्रस्ताव आमंत्रित किए जाएंगे। इस संबंध में आगे की कार्रवाई के लिए वित्त विभाग को अधिकृत किया गया है। साथ ही, एमओयू के प्रारूप को भी कैबिनेट से अनुमोदन मिला।

दिव्यांगजनों के लिए 24.50 करोड़ की बकाया राशि चुकाने का निर्णय

राज्य सरकार ने राष्ट्रीय दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम (NDFDC) की बकाया राशि ₹24,50,05,457/- की एकमुश्त अदायगी का निर्णय लिया है। यह कदम दिव्यांगजनों को स्वरोजगार और शिक्षा हेतु रियायती ऋण उपलब्ध कराने में सहायक होगा। NDFDC के माध्यम से दिव्यांगजनों को 3% ब्याज दर पर ऋण प्रदान किया जाता है।

स्पेशल एजुकेटर की भर्ती में एक बार की छूट

स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत 100 स्पेशल एजुकेटर की भर्ती हेतु भर्ती नियम-2019 में एक बार के लिए शिथिलता प्रदान की गई है। अब इन पदों पर प्रतियोगी परीक्षा के बजाय मेरिट के आधार पर सीधी भर्ती की जाएगी। यह निर्णय वित्त विभाग द्वारा दी गई स्वीकृति के अनुरूप लिया गया है।

मुख्य सचिव स्तर पर बदलाव, विकास शील बने नए मुख्य सचिव

बैठक में सेवानिवृत्त हो रहे मुख्य सचिव अमिताभ जैन (IAS 1989 बैच) को भावभीनी विदाई दी गई। उनकी जगह विकास शील (IAS 1994 बैच) को नवीन मुख्य सचिव के रूप में स्वागत किया गया। कैबिनेट ने उनके कार्यकाल की सराहना की और नए मुख्य सचिव के लिए शुभकामनाएं दीं। कैबिनेट के इन निर्णयों से राज्य के शासकीय कर्मचारी, दिव्यांगजन और शिक्षा क्षेत्र को लाभ पहुंचेगा। साथ ही, प्रशासनिक व्यवस्थाओं में भी संतुलन और (Cabinet Meeting) संवेदनशीलता दिखाई दी है।
Exit mobile version