Korba Breaking : पटवारी विनोद अग्रवाल लापता…! पत्नी ने दर्ज कराई गुमशुदगी…राजस्व विभाग में हड़कंप

Korba Breaking : पटवारी विनोद अग्रवाल लापता…! पत्नी ने दर्ज कराई गुमशुदगी…राजस्व विभाग में हड़कंप

कोरबा, 27 सितंबर। Korba Breaking : दर्री थाना क्षेत्र से पटवारी विनोद अग्रवाल के लापता होने का मामला सामने आया है। गुमशुदगी की जानकारी मिलते ही राजस्व अमले में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, पटवारी विनोद अग्रवाल दर्री के एनटीपीसी कृष्णा विहार कॉलोनी में रहते हैं। उनकी पत्नी सहाना खातून ने दर्री थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में कहा गया है कि उनके पति का तबादला हाल ही में पसान किया गया था। बीते दिन वे घर से ड्यूटी पर जाने निकले, लेकिन अब तक वापस नहीं लौटे हैं। उनका कोई सुराग नहीं लगने से परिजन चिंतित हैं। सहाना खातून ने पुलिस से गुहार लगाई है कि उनके पति को जल्द से जल्द खोजा जाए।

गुमशुदगी दर्ज, जांच जारी 

दर्री थाना प्रभारी नागेश तिवारी ने बताया कि सहाना खातून की शिकायत पर विनोद अग्रवाल के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Breaking News राज्य खबर