Site icon AB News.Press

Heavy Rain Warning : छत्तीसगढ़ में भारी बारिश…! 24 से 26 सितंबर तक अलर्ट जारी…रायपुर मौसम विभाग ने अभी-अभी जारी किया यहां देखें PDF

Heavy Rain Warning: Heavy rain in Chhattisgarh...! Alert issued from September 24th to 26th... Raipur Meteorological Department just issued

Heavy Rain Warning

रायपुर, 24 सितंबर। Heavy Rain Warning : छत्तीसगढ़ समेत पूर्वी भारत के कई राज्यों में मौसम का मिजाज फिर बिगड़ने वाला है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने जानकारी दी है कि उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तर-पूर्वी क्षेत्रों में बने कम दबाव के क्षेत्र के चलते छत्तीसगढ़ में 24 सितंबर से 26 सितंबर तक भारी बारिश, आंधी और बिजली गिरने जैसी स्थितियाँ बन सकती हैं।

वजह बंगाल की खाड़ी का सिस्टम

पूर्व-मध्य और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके प्रभाव से समुद्र की ओर से नम हवाएं छत्तीसगढ़ में दाखिल होंगी, जिससे प्रदेश के कई हिस्सों में जोरदार बारिश और आंधी-तूफान की गतिविधियां तेज होंगी। नया मौसमी सिस्टम बनने से 26 सितंबर तक लगातार मौसम खराब रह सकता है।

इन जिलों में मौसम अधिक अस्थिर रहेगा

मध्यम वर्षा की संभावना वाले जिले

सुझाव

इन इलाकों में जलभराव, फिसलन, और विजिबिलिटी में कमी हो सकती है। वाहन सावधानी से चलाएं, और बच्चों/बुजुर्गों को अनावश्यक बाहर ना निकलने दें।

इन जिलों में होगी झमाझम बारिश

अगले 24 घंटे में निम्न जिलों में गरज-चमक, आंधी और मूसलाधार बारिश की संभावना है-

बिजली गिरने का भी खतरा

मौसम विभाग ने गरज-चमक और बिजली गिरने को लेकर भी चेतावनी दी है। ग्रामीण क्षेत्रों में खुले स्थानों पर न जाएं, पेड़ के नीचे न रुकें और बिजली उपकरणों से दूरी बनाए रखें।

मौसम विभाग की सलाह

कैसा रहेगा मौसम 26 सितंबर तक?

छत्तीसगढ़ के नागरिकों से सावधानी बरतने और मौसम विभाग के निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है। प्रशासन भी अलर्ट पर है और संभावित आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयारियां की जा रही हैं।
Exit mobile version