Big Action by ACB : बिग ब्रेकिंग…! ACB का बड़ा एक्शन…नौकरशाह सौम्या चौरसिया की 8 करोड़ की 16 संपत्तियां हुईं कुर्क…यहां देखें
रायपुर, 23 सितंबर। Big Action by ACB : छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) एवं एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने नौकरशाह सौम्या चौरसिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एजेंसी ने भ्रष्टाचार से अर्जित बताई गई लगभग 8 करोड़ रुपए मूल्य की 16 अचल संपत्तियों को अंतरिम रूप से कुर्क किया है।
EOW-ACB द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, सौम्या चौरसिया के विरुद्ध दर्ज अपराध क्रमांक-22/2024, धारा 13(1)(बी), 13(2) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के तहत यह कार्रवाई की गई है। जांच में सामने आया कि ये संपत्तियां बेनामी नामों से खरीदी गईं थीं और इनका संबंध कथित रूप से कोयला लेवी व अन्य भ्रष्ट स्रोतों से प्राप्त धन से है।
Breaking News राज्य खबर

