Jholachhap Doctor ki Kartut : बालोद में झोलाछाप डाक्टर ने मरीज के प्राइवेट पार्ट में एक साथ लगाए 9 इंजेक्शन…युवक की मौत
बालोद, 20 सितंबर। Jholachhap Doctor ki Kartut : बालोद जिले के अर्जुंदा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कांदुल में एक झोलाछाप डॉक्टर की घोर लापरवाही के चलते 40 वर्षीय सुभाष कुमार जनबंधु की मौत हो गई। सुभाष को पाइल्स की समस्या थी और वह गांव के कथित देसी डॉक्टर रेखराम साहू से इलाज करा रहा था।
आरोपी रेखराम साहू ने अपने घर पर ही इलाज के दौरान सुभाष के गुदा द्वार (प्राइवेट पार्ट) में एक साथ 9 इंजेक्शन लगा दिए।
इसके बाद सुभाष को भीषण ब्लीडिंग और संक्रमण (इन्फेक्शन) हो गया। शरीर से खून बहना बंद नहीं हुआ और पेट फूला हुआ नजर आने लगा।
परिजन सुभाष को अस्पताल ले गए, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान सुभाष की मौत हो गई।
Breaking News राज्य खबर

