Site icon AB News.Press

CG Liquor Scam Breaking : शराब घोटाले में एक और बड़ी कार्रवाई…! गिरिराज होटल संचालक पिता-पुत्र नितेश और यश गिरफ्तार…! रिमांड पर भेजे गए

CG Liquor Scam Breaking: Another major action in the liquor scam...! Giriraj Hotel operators, father-son duo Nitesh and Yash, arrested...! Sent on remand.

CG Liquor Scam Breaking

रायपुर, 20 सितंबर। CG Liquor Scam Breaking : छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में एक और बड़ी कार्रवाई सामने आई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) और एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को रायपुर स्थित गिरिराज होटल के संचालक नितेश पुरोहित और उनके पुत्र यश पुरोहित को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को विशेष न्यायालय (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम) में पेश किया गया, जहां से उन्हें 25 सितंबर 2025 तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज

गिरफ्तार पिता-पुत्र पर गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018): धारा 7, 12 भारतीय दंड संहिता (IPC): धारा 420 (धोखाधड़ी), 467, 468, 471 (जालसाजी से संबंधित), और 120-बी (आपराधिक साजिश)। ब्यूरो का दावा है कि दोनों आरोपी शराब घोटाले के सिंडिकेट के प्रमुख सदस्य थे। उन्होंने अवैध रूप से अर्जित करोड़ों रुपये की राशि को इकट्ठा कर, उसे लोकसेवकों और निजी व्यक्तियों तक पहुंचाने का काम किया।

निरंजन दास पहले ही गिरफ्तार

इस घोटाले में शामिल आबकारी विभाग के तत्कालीन आयुक्त निरंजन दास को भी एक दिन पहले ही गिरफ्तार किया गया था। नितेश और यश पुरोहित की गिरफ्तारी के साथ ही अब तीनों आरोपी EOW-ACB की हिरासत में हैं। ये तीनों मार्च 2024 से फरार थे। सुप्रीम कोर्ट द्वारा सितंबर 2024 और दिसंबर 2024 में “No Coercive Action” (गिरफ्तारी पर रोक) का आदेश दिया गया था, लेकिन आरोपी जांच में सहयोग नहीं कर रहे थे।

कोर्ट के आदेश के बाद हुई बड़ी कार्रवाई

17 सितंबर 2025 को सुप्रीम कोर्ट द्वारा “No Coercive Action” आदेश हटाने के तुरंत बाद, EOW-ACB ने तेजी से कार्रवाई करते हुए दोनों होटल संचालकों को गिरफ्तार कर लिया। ब्यूरो का कहना है कि पूछताछ के दौरान महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना है। जांच एजेंसियों के अनुसार, इस घोटाले में बड़े स्तर पर वित्तीय लेन-देन और राजनीतिक संलिप्तता की जांच की जा रही है। जांच जारी है, और आने वाले दिनों में इस घोटाले से जुड़े और भी रसूखदार लोगों के चेहरे बेनकाब होने की संभावना जताई जा रही है। ब्यूरो का रुख सख्त है और अब जांच अपने निर्णायक मोड़ की ओर बढ़ रही है।
Exit mobile version