Fair Price Shops : छत्तीसगढ़ में शक्कर वितरण घोटाला…166 उचित मूल्य दुकानें निलंबित…22 पर FIR
रायपुर, 19 सितंबर। Fair Price Shops : छत्तीसगढ़ में उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से शक्कर वितरण में भारी अनियमितता उजागर हुई है। खाद्य विभाग द्वारा की गई जांच में 15,280 क्विंटल शक्कर की कमी पाई गई, जिसकी अनुमानित कीमत ₹5.49 करोड़ बताई जा रही है। इस मामले में 166 उचित मूल्य दुकानों को निलंबित कर दिया गया है, वहीं 22 दुकान संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
राज्य खबर

